Viral

भक्त अवतार में नजर आए तेजप्रताप यादव, कुर्ता-धोती पहन की वृंदावन की गलियों की सैर-PICS

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज के चलते सदा सुर्खियों में बने रहते हैं। तेजप्रताप यादव कभी भगवान शिव, तो कभी कृष्णा जी के रूप में नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये खुद को इनका सबसे बड़ा भक्त भी बताते हैं। नए साल में भी तेजप्रताप यादव भक्त के रूप में नजर आए और ये वृंदावन की गलियों में घूमते हुए दिखे। इस दौरान इन्होंने पीले रंग की धोती पहन रखी थी और अपने साथियों के साथ ये कृष्ण जी की नगरी घूम रहे थे।

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की और लोगों को बताया कि वो नए साल के अवसर पर वृंदावन आए हैं। इन्होंने कई सारी फोटों शेयर की और इन फोटो में ये कुछ लोगों के साथ वृंदावन की गलियों में घूमते हुए नजर आए। तेजप्रताप यादव ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि वृंदावन की वादियों में छात्र राजद के क्रांतिकारी साथियों के।

शेयर की फोटों में ये माथे पर लाल रंग का तिलक लगाए हुए नजर आ रहे हैं। साथ में ही इन्होंने पीले रंग की धोती पहन रखी है। जबकि इनके साथ चल रहे लोग भी पूर्णता आध्यात्मिक परिधान में हैं। वृंदावन में घूमते हुए तेजप्रताप यादव ने गायों की सेवा भी की और गायों को खूब सारा चारा भी खिलाया। इसके बाद इन्होंने गाय से आशीर्वाद भी लिया।

वहीं साल 2021 के पहले दिन इन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो भी शेयर की थी और इस फोटो को शेयर करते हुए इन्होंने लिखा था कि 2021 की पहली सुबह माँ के चरणों में उनके स्नेह-पूर्ण आशीर्वाद के साथ बिताया। एक अजीब अनुभूति की प्राप्ति हुई जो अवर्णनीय व् अतुलनीय थी। माता श्री को उनकी जन्म दिवस की हार्दिक बधाईयों के साथ-साथ तमाम देशवासियों को नव वर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएँ।।

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव समय-समय पर वृंदावन जाया करते हैं। ये खुद को कृष्ण जी और भगवान शिव का बड़ा भक्त मानते हैं। ये कभी कृष्ण तो कभी शिव का रूप धारण करते हैं। तेजप्रताप यादव की इन अवतारों को लोग काफी पसंद करते हैं और जब भी ये इस तरह की फोटो शेयर करते हैं, तो सोशल मीडिया पर जबरदस्त लाइक्स और कमेंट इन्हें मिलते हैं।

पत्नी से बना ली है दूरी

तेजप्रताप यादव ने साल 2018 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी। लेकिन शादी के छह महीने बाद ही ये अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। इस समय इनके तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

Back to top button