राशिफल

शनिदेव का इस महीने होगा नक्षत्र परिवर्तन, जानिए आपकी राशियों पर इसका कैसा रहेगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की राशि में स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में परिणाम मिलते हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2021 में शनि देवता अपनी स्वराशि मकर में ही विराजमान रहने वाले हैं परंतु इस वर्ष शनि देवता 22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे पहले यह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं इसका आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों को शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय शुभ रहेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

कन्या राशि वाले लोगों को शनि ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से फायदा मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। इस समय के दौरान आपके जीवन में धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे।

तुला राशि वाले लोगों को शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मकान और वाहन आदि का सपना पूरा हो सकता है। शनि देव के शुभ प्रभाव से सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कामकाज में सफलता हासिल होगी। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। आप विषम से विषम परिस्थितियों का भी सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपके हाथ में कोई बड़ी योजना लग सकती है। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों को शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। शनि देवता आपके ऊपर मेहरबान रहेंगे। भाग्य के सहारे धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से मेहनत से सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लोगों को अपनी बोलचाल पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा क्योंकि पिताजी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कई कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आप हिम्मत बनाए रखें। आप अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास कीजिए। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको धोखा मिलने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से आपको उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को घाटा हो सकता है इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। यह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपनी सेहत का ध्यान दीजिए। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए आप थोड़ा संभल कर रहें। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत पर ध्यान दीजिए। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को शनि ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके दांपत्य जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी होने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए मिलते रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

Back to top button