समाचार

तलाक का नोटिस मिलने पर महिला डॉक्टर ने उठाया दर्दनाक कदम, बेटे के साथ की अपनी जिंदगी खत्म

आंध्र प्रदेश में एक महिला डॉक्टर ने अपनी परेशानियों से हार मानते हुए अपनी जिंदगी खत्म कर दी। अपने साथ-साथ महिला डॉक्टर ने अपने सात साल के बेटे की भी जान ले ली। ये दुखद घटना राजमुंदरी की है। खबर के अनुसार 33 साल की लावण्या दोथामशेट्टी अपनी शादी से दुखी थी और पति के अलग होने का गम ये सहन न कर सकी। पति के अलग होने के बाद लावण्या दोथामशेट्टी ने ये खतरनाक कदम उठाया और अपने साथ-साथ अपने बेटे की भी जान ले ली।

अभी तक की जांच में जो बात सामने आई है। उसके अनुसार लावण्या दोथामशेट्टी डिप्रेशन में थी और डिप्रेशन के कारण ही उन्होंने इतना बढ़ा कदम उठाया। इस पूरे मामले की जांच अभी भी पुलिस कर रही है और मौत की असली वजह पता लगानी की कोशिश में लगी हुई है।

पुलिस ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला डॉक्टर की पहचान लावण्या दोथामशेट्टी के रूप में हुई है, जो डर्मेटोलॉजिस्ट थीं। लावण्या दोथामशेट्टी के पिता भी एक डॉक्टर हैं और ये राजमुंदरी के राजमहेंद्रवरम स्थित बुद्धा हॉस्पिटल के जाने-माने डॉक्टर बुद्धा की बेटी थीं।

लावण्या दोथामशेट्टी ने कुछ साल पहले ही शादी की थी। इनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं और उनके पति का नाम वामसी कृष्णा है। वामसी कृष्णा तेलंगाना के वारंगल के रहने वाले है। इस शादी से इन्हें एक बेटा था। जिसका नाम निशांत था और उसकी आयु 7 साल की थी। बताया जा रहा है कि लावण्या और उनके पति वामसी के रिश्ते खराब चल रहे थे। लावण्या ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और ये 2 महीने पहले अपने पिता के घर अपने बेटे के साथ रहने के लिए आ गई थीं।

अपनी बेटी की मौत पर डॉ. बुद्धा ने बताया कि बेटी की शदीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही थी। बुद्धा के अनुसार उनके पति वामसी कृष्णा ने हाल ही में तलाक का नोटिस भेजा था। तलाक का नोटिस मिले के बाद से लावण्या डिप्रेशन में थीं।

33 वर्षीय लावण्या ने पहले अपने 7 साल के बेटे को नींद की गोलियां दी और फिर खुद भी ये गोलियां खा ली। अधिक मात्रा में नींद की गोली लेने के चलते दोनों बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों को जब इस बारे में पता चला, तो वो इन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर इन्हें बचा न पाए। बेटी की मौत से दुखी होकर डॉ. बुद्धा ने कहा कि मेरी बेटी ने अपने पति के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की है। परिवार ने लावण्या के पति के ऊपर केस दर्ज कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button