अध्यात्म

साल के पहले महीने में ही इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जमकर होगी धनवर्षा

साल  2021 का पहला महीना जनवरी आर्थिक रूप से कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद खास है। ज्योतिर्विदों की मानें तो इस महीने कुछ राशि के लोगों का व्यवसायिक कारोबार काफी तेज गति से आगे बढ़ने वाला है।

इन राशियों के जातकों के आय के स्त्रोत बढ़ने के साथ साथ खर्चे में भी कमी आएगी। खैर, आइये जानते हैं आखिर 2021 का पहला महीना सभी 12 राशियों के लिए आर्थिक रूप से कैसा रहने वाला है…

मेष

आर्थिक मोर्चे के लिहाज से देखें तो ये महीना आपके लिए संतुलित रहेगा। शुरूआती दिनों में अधिक खर्चे होंगे लेकिन दूसरे सप्ताह तक संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। इस  राशि के जातक जनवरी माह में अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ

अगर आप अपने व्यवसाय का विकास चाहते हैं तो निरंतर मेहनत करते रहें। इस दौरान आर्थिक मोर्चे पर कुछ अनिश्चितताएं जरूर आएंगी मगर इस चुनौती को आप अपने काबिलियत के दम पर पार करेंगे। नए कार्य के शुरूआत में सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। जनवरी के अंत में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए जनवरी का महीना आर्थिक लिहाज से बेहद अनुकुल रहने वाला है। ग्याहरवें गृह में मंगल मजबूत है यानी कमाई अच्छी होगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, लेकिन इस महीने आप सुख सुविधाओं में अधिक खर्च करेंगे। निवेश के लिए समय अनुकुल है।

कर्क

 

इस महीने आप अपने पैशन को व्यवसाय में बदलेंगे। जो लोग रचनात्मक व्यवसाय में हैं, उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए उचित मान-सम्मान मिलेगा। वित्तीय योजनाओं के अनुरूप आपको परिणाम मिलेंगे। ग्यारहवें भाव से राहु गोचर करने वाले हैं, इससे आर्थिक जीवन में सुधार होगा। इस राशि के विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप के लिए चयन हो सकता  है।

सिंह

आपके लिए जनवरी का माह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ नए प्रोजेक्टस के कार्यों में बाधा आएगी। हालांकि इस दौरान आप लोन और कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। जो जातक नौकरी पेशे से जुड़े हैं, उनका आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के चांस हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा।

कन्या

इस महीने आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों से जुड़े कुछ जरूरी योजनाओं पर निवेश करेंगे। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी करीबी शख्स की मदद से  आप पार्ट टाइम जॉब ज्वाइन कर सकते हैं।

तुला

 

इस राशि के जातकों के लिए भी ये समय काफी शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, साथ ही व्यावसायिक उद्देश्य से कृषि भूमि पर भी निवेश संभव है। नए प्रोजेक्ट की शुरूआत करेंगे तो उससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर लंबे समय तक पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है। आय को बचत में तब्दील करने की योजना सफल रहेगी।

वृश्चिक

जनवरी आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस महीने आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। भविष्य के लिए कुछ अच्छी योजना पर काम कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस महीने आपके खर्च में तो बढ़ोतरी होगी, मगर आप अच्छी खासी बचत भी कर लेंगे।

धनु

धनु राशि के जातकों की बात करें तो आर्थिक मोर्चे पर आप इस महीने खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। इस दौरान एकादश भाव का स्वामी शुक्र व्यय के बारहवें भाव में होगा। लिहाजा आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी।

भौतिक सुख सुविधाओं की चीजों में आप इस महीने काफी खर्च करने वाले हैं। महीन के दूसरे सप्ताह के बाद आपके आय के दूसरे स्त्रोत बढ़ेंगे। इस दौरान आप अपनी उम्मीद से ज्यादा कमाएंगे।

मकर

इस महीने आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आय और व्यय संतुलित रहने वाला है। मगर दूसरे सप्ताह में आर्थिक घाटा हो सकता है। ग्यारहवें भाव में केतु स्थित होगा, इससे कमाई में कुछ कमी आ सकती है।  इस महीना आप कहीं पार्ट टाइम जॉब ज्वाइन कर सकते हैं।अभी आप शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म किसी भी तरह का निवेश ना करें। इसके अलावा कोई कीमती वस्तु खरीदने से भी बचें।

कुंभ

कुंभ राशि

आर्थिक मोर्चे पर जनवरी का माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस माह आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आप तनाव महसूस करेंगे। अगर आप लोन या कर्ज लिए हैं तो आपको भुगतान में मुश्किल हो सकती है। इस महीने अनावश्यक खर्च करने से बचें।

 

ग्यारहवें घर का स्वामी बृहस्पति इस समय मीन राशि में दुर्बल स्थिति में है, ये आपके खर्च और घाटे का घर है। ऐसे में अभी निवेश करने से बचें।

मीन

इस महीने आपके आय का प्रवाह सुचारू रूप से जारी रहोगा। अपनी आर्थिक स्थिती को मजबूत बनाने के लिए आप इस महीने आय के नए नए स्त्रोत खोजेंगे। आपके ग्यारहवें घर में इस समय शनि मौजूद है, जो इस महीने आपके खर्चे पर लगाम लगाएगा।

 

इस महीने आप अपने ज्ञान से कुछ आर्थिक लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकुल है। अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये समय अनुकुल है।

Back to top button