स्वास्थ्य

ठंड में सुबह सुबह कड़क और गर्म चाय पीना हो सकता है जानलेवा, जाने चाय पीने का सही तरीका

चाय भारत के लोगों का पसंदीदा पेय पदार्थ है। इसके बिना यहां कई लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती है। फिर अभी तो सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग एक से अधिक बार चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को तो चाय की इतनी तड़प होती है कि वे राजाई में ही इसे पी लेते हैं। यदि आप भी ठंड में सुबह सुबह सबसे पहला घूट चाय का लेते हैं तो संभाल जाए। आपकी यह आदत आपकी हेल्थ को बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। यहां तक कि आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं।

इसके पहले की सर्दी की चाय आपकी जान की दुश्मन बन जाए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। चाय की आदत यूं अचानक छोड़ना संभव नहीं है, लेकिन आप इसे सही तरीके से पियें तो इसका खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि चाय पीते समय आपको कौन कौन सी बातें ध्यान में रखना होगी।

1. कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए। पहले कुछ नाश्ता कर लें और उसके बाद ही चाय की चुसकियों का आनंद लें। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है।

2. सर्दी के मौसम में बहुत से लोग एकदम कड़क चाय पीना पसंद करते हैं। इस चक्कर में वे चाय को बहुत अधिक उबाल लेते हैं। आओ ये गलती न करें। ज्यादा उबाल के पी गई चाय हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है।

3. जब भी चाय पीने वाले हो उसके पहले एक ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे चाय ज्यादा नुकसान नहीं करती है।

4. ज्यादा गर्म चाय पीने से हर हाल में बचे। गर्म चाय अधिक पीने से खाने की नली में कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जब ये थोड़ी ठंडी हो जाए तब ही इसे पिए।

5. भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीना भी आवाइड करें। ऐसा करने से आपका शरीर खाने के पोशाक तत्वों को अच्छे से अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे आपको कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।

6. कुछ लोगों की आदत होती है कि चाय ज्यादा ठंडी हो जाए तो वे उसे दोबारा गर्म कर पी लेते हैं। आप ऐसी गलती भूलकर भी न करें। दोबारा गर्म की गई चाय जहर समान होती है। इसलिए इसे एक बार बनाने के बार फिर से गर्म न करें। ज्यादा देर रखी ठंडी चाय भी पीने से बचे।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे चाय के शौकीन दूसरे लोगों के साथ अवश्य शेयर करें।

Back to top button