समाचार

दूसरी शादी को लेकर मनोज तिवारी ने खोले कई राज, 49 साल की उम्र में शादी करने की बताई ये वजह

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और बीजेपी के सांसद मोनज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी के बारे में पहली बार खुलकर बात की है और बताया है कि उनकी बेटी ने उन्हें दूसरी शादी करने को कहा था। दूसरी पत्नी से हाल ही में मनोज तिवारी को एक बेटी हुई है और अपनी बेटी के जन्म के बाद मनोज तिवारी ने अपनी शादी को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं। इन्होंने बताया कि मैंने अपनी बेटी जिया के कहने पर शादी की है।

दरअसल मनोज तिवारी ने साल 2012 में अपनी पहली पत्नी रानी से तलाक ले लिया था। रानी से मनोज को एक बेटी है जिसका नाम जिया हैं। रानी और मनोज के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद रानी ने मनोज से अलग होने का फैसला किया था। इन दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। वहीं हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए मनोज ने अपनी पहली पत्नी, दूसरी पत्नी और बेटी के बारे में खुलकर बात की।

इंटरव्यू के दौरान 49 साल के मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी बेटी की सलाह पर ही उन्होंने दूसरी पत्नी सुरभि से शादी की। मनोज ने बताया कि, ‘सुरभि और मैंने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में शादी की थी। वो मेरे प्रशासनिक काम को देखती थीं। दरअसल, वो एक गायिका हैं और उन्होंने मेरे साथ एक संगीत वीडियो में गाना भी गाया है। मेरी बेटी जिया ने सुरभि के साथ रिश्ते को लेकर जिद की और कहा कि हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। जिया और सुरभि एक दूसरे को काफी अच्छे से जानती हैं।

अपनी पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि ‘रानी के साथ मेरे रिश्तों को खत्म हुए करीब 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी हमारे रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं। जब मैं 2010 में रानी से उसके आग्रह पर अलग हो गया। उसके बाद जिन्दगी कुछ अजीब सी हो गई थी। मैं जिया के साथ संपर्क में रहता हूं, वो रानी के साथ रहती है।

आपको बता दें की मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था। वहीं 31 दिसंबर को मनोज तिवारी को एक बेटी हुई है। जिसके बाद मनोज तिवारी की शादी का खुलासा हुआ। अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी मनोज तिवारी ने ट्विटर के जरिए सबको दी थी और एक तस्वीर भी झांसा की थी। जिसमें उनकी गोद में बेटी थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था ‘मेरे घर आई एक नन्हीं परी’।

मनोज तिवारी की बेटी जिया अपनी मां के साथ मुंबई में रहती है। जबकि मनोज तिवारी अपनी दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। इस समय मनोज तिवारी राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

Back to top button