बॉलीवुड

साल 2021 में इन हस्तियों के घर गूजेंगी किलकारियां, बनेंगे मम्मी पापा

साल 2021 की शुरूआत हो चुकी है, सभी ने इस नए साल की स्वागत बड़े धूम धाम से की है। लोगों के लिए बीता वर्ष 2020 काफी मुश्किलों से भरा रहा है, ऐसे में 2021 में सब कुछ ठीक हो जाने की उम्मीद में लोगों ने नए साल का स्वागत भव्य तरीके से किया।

वहीं कुछ सेलेब्स के घर इस वर्ष बच्चों की किलकारी गूंज सकती है। जी हां, इस साल सिनेमा से लेकर टीवी जगत की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने बच्चे को जन्म देंगी। तो आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। माना जा रहा है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का जनवरी के आखिरी सप्ताह तक अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

लॉकडाउन के दौरान अनुष्का और विराट ने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। खैर, इन दिनों अनुष्का अपने सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं और पूरी  तरह से फिट हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी कराया था, जिसमें अनुष्का को बेबी बंप फ्लाॉन्ट करते हुए देखा गया था। अनुष्का के इन तस्वीरों की खूब तारीफ हुई थी।

करीना कपूर-सैफ अली खान

करीना कपूर भी बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। बताया जा रहा है कि फरवरी के आखिर में या मार्च के पहले सप्ताह में करीना की डिलीवरी हो सकती है। बता दें कि बीते अगस्त के महीने में करीना और सैफ ने अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी थी।

इससे पहले करीना ने साल 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया था। अब बहुत जल्दी सैफ और करीना के घर दूसरे बच्चे की किलकारी  गूंजने वाली है। आपको बता दें कि करीना जहां दूसरे बच्चे की मां बनेंगी, वहीं सैफ चौथे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। चूंकि उनकी पहली पत्नी अमृता से भी उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

टीवी के दुनिया की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक अनीता हसनंदानी भी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इसे लेकर अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अनीता अक्सर अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। बता दें कि बीते अक्टूबर में उनके प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था।

सागरिका घटगे और जहीर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सगरिका घटगे और जहीर खान के घर भी जल्दी ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, सागरिका घटगे मां बनने वाली  हैं। हालांकि जहीर से शादी के बाद सगरिका फिल्मों और लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं, वहीं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कुछ भी शेयर करना पसंद नहीं करती।

ऐसे में जहीर और सागरिका ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वो पैरेंट्स बनने  वाले हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि सागरिका इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनेंगी।

नकुल मेहता और जानकी पारेख

प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा और इश्कबाज जैसे धारावाहिकों में काम करने के बाद घर घर में मशहूर हुए नकुल मेहता भी 2021 में पापा बन जाएंगे। जी हां, उनकी पत्नी जानकी पारेख जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

बता दें कि नकुल और जानकी की शादी साल 2012 में हुई थी और अब 8 सालों बाद दोनों के घर बच्चे की किलकारी गूंजेगी। इसे लेकर नकुल और पारखी काफी उत्साहित हैं। वहीं फैंस भी इस कपल को जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर

टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता मोहित मलिक भी 2021 में पापा बन जाएंगे। उनकी पत्नी अदिति जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अदिति मई के महीने में बच्चे को जन्म देंगी।

बता दें कि मोहित और अदिति की शादी साल 2010 में हुई थी और अब 10 सालों बाद उनके घर एक नन्हे मेहमान की स्वागत होगी। इसको लेकर मोहित और अदिति दोनों ही उत्सुक हैं।

Back to top button