बॉलीवुड

बेटी के हिंदू BF के बारे में जान चौंक गए थे हिना खान के अम्मी-अब्बू, फिर ऐसे किया स्वीकार

भारत में आज भी कई ऐसे परिवार हैं जहां लव मैरिज को स्वीकार नहीं किया जाता है। खासकर यदि आपका जीवनसाथी दूसरे धर्म का हो तो दिक्कतें और भी बढ़ जाती है। माता पिता ये बात आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। यह समस्या सिर्फ मिडिल क्लास परिवार में ही नहीं है बल्कि बड़े बड़े घरानों में भी कभी कभी ऐसा देखने को मिल जाता है। अब टीवी एंड फिल्म एक्ट्रेस हिना खान (hina khan) का उदाहरण ही ले लीजिए।

हिना खान के बॉयफ्रेंड का नाम रॉकी जयसवाल (rocky jaiswal) है जो कि एक हिंदू लड़का है। हिना एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां सिर्फ अरेंज मैरिज ही होती है। लड़की के माता पिता ही अपनी बेटी के लिए लड़का पसंद करते हैं। ऐसे में जब हिना ने अपने हिंदू बॉयफ्रेंड के बारे में माता पिता को बताया तो वह ये बात सुन हैरान रह गए थे। यह बात खुद हिना ने बताई है।

हिना ने यह भी बताया कि वे जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी तो उनकी मां के रिश्तेदारों ने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। वहीं उनके पेरेंट्स को भी बेटी के इस करियर को स्वीकार करने में बड़ा समय लगा था। हालांकि उन्होंने जब हिना के इस काम को स्वीकार किया तो एक्ट्रेस ने उन्हें एक और झटका देते हुए अपने हिन्दू बॉयफ्रेंड के बारे में बता दिया। यह बात सुनते हि वे लोग शॉक्ड रह गए।

हिना ने इस मामले में समझदारी से काम लिया। उन्होंने हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी करने को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाई। माता पिता को हिना ने रॉकी को समझने का पूरा मौका दिया। यह तकनीक काम भी आई। अब वे धीरे धीरे इस बात को भी स्वीकार कर रहे हैं। आलम ये है कि वे लोग भी हिना की तरह रॉकी को प्यार करने लगे।

हिना की तह तकनीक इसलिए भी काम कर गई क्योंकि उन्होंने इस बात को लेकर माता पिता के ऊपर कोई प्रेशर नहीं डाला। उन्होंने अपने दिल की बात उनके सामने रखी और उन्हें समझने सोचने का पूरा समय दिया। दरअसल सभी माता पिता की सोच इतनी मॉडर्न नहीं होती है। ऐसे में उन्हें इस तरह की चीजें समझने में थोड़ा समय लगता है। अंत में सबकुछ अच्छा ही होता है। आखिर मां बाप भी अपने बच्चे की खुशी ही चाहते हैं।

वैसे हिना कभी खुलकर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात नहीं करती हैं। लेकिन वे सोशल मीडिया पर अपने इमोशन्स जाहीर करती रहती हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि वे खुद को बहुत नसीब वाली मानती हैं जो उन्हें रॉकी जैसा बॉयफ्रेंड मिला।

Back to top button