राशिफल

मासिक राशिफल: जनवरी में सुख, समृद्धि, धन-दौलत से भरेंगे इन 8 राशियों के भंडार, पढ़ें भाग्यफल

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको जनवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने मेष राशि वालों के लिए कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं अपने खर्च में जबरदस्त वृद्धि के कारण परेशान रहेंगे। आपके सहकर्मी पर्याप्त रूप से आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए यह महीना बहुत ही ख़ास है। अपने प्रेम प्रसंग में आप वृद्धि होते हुए देखेंगे।

करियर के विषय में : छात्रों को इस महीने शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। ज्यादा मसालेदार भोजन ना खाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

धन निवेश के लिए लाभकारी महीना है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही कार्यों को क्रियान्वित करें। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए। आपको अपनी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। अपने आप को गुस्से और अहंकार से दूर रखें। आपकी नियमित सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में महीना ठीक-ठाक रहेगा। आपको तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकते है। पैसों की लेन-देन न करें। पिछले कुछ समय से अपने करियर के लिये किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों से तालमेल बनाकर रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अच्छी प्रकृति के काम करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए महीना थोड़ा कमजोर है।

करियर के विषय में : इस महीने आर्थिक स्थिति मज़बूत करने का मौका मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहतमंद रहने के लिए ध्यान लगाएं और योग करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके खर्चे बहुत ज्यादा ही बढ़ेंगे लेकिन धर्म-कर्म के कामों में भी मन लगेगा। आपके काम के सिलसिले में स्थितियां बेहतर रहेंगी और आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आप मामूली वित्तीय संकट से गुजर सकते हैं। आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ संघर्ष कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना होगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने खाने की आदतों पर संयम बरतने की ज़रूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। यह आपको सुख देने वाली साबित होगी। परिस्थितियां भी आपके अनुकूल रहेगी। आप कार्यस्थल पर किसी के साथ संघर्ष कर सकते हैं। यह वेतनभोगी लोगों के लिए एक औसत महीना होगा, लेकिन अत्यधिक काम का बोझ होगा। आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका मिल सकता है।

करियर के विषय में : किसी प्रॉप्रर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : बीमारी से निजात मिल सकती है और आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और आप मन से खुश होंगे, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। इस महीने आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थितियाँ बढ़िया रहेंगी।

करियर के विषय में : करियर में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए थोड़ा ध्यान या योग करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम के सिलसिले में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक जीवन खुशी देगा। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आप बहुत आकर्षित महसूस कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें, नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आप काम करने के लिए नई परियोजनाओं का अधिग्रहण कर सकते हैं। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर बहुत खर्च करेंगे। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में जनवरी का महीना काफी रोमांटिक रहने वाला है।

करियर के विषय में : करियर संबंधित मामलों के लिए जनवरी का महीना लाभदायक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको किसी से भी बुरा बोलने से बचना होगा नहीं तो परेशानी आ सकती है और आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति मज़बूत होने पर ही किसी व्यापार की शुरुआत करें।

हेल्थ के विषय में : सर्दी से बच कर रहें क्योंकि बीमार होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार के छोटों को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगी। काम के सिलसिले में अपने साथ काम करने वालों से बढ़िया करें। वे आपकी बहुत मदद करेंगे। अचानक खूब धन मिल जाये, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ो को इस महीने प्रेम का आनंद मिलने की संभावना है।

करियर के विषय में : छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।

हेल्थ के विषय में : हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को तकलीफ़ हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने भाग्य आपके साथ रहेगा जिससे हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। पहले किये गये किसी काम से आपको फायदा मिलेगा। लेन-देन के मामले में किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है।

करियर के विषय में : इस महीने व्यापार व्यवसाय में लगातार तरक्की करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

महीने के दूसरे सप्ताह में परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। आपके वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहराई आएगी। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र की उलझनों से मानसिक थकान महसूस करेंगे। वेतनभोगी लोग इस महीने अति व्यस्त रहेंगे।

प्यार के विषय में : मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में नए भागीदार बनेंगे। इस महीने किए गए सौदे फायदा दे सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपके वरिष्ठ और सहयोगी आपके साथ पर्याप्त रूप से सहयोग नहीं करेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी पर ध्यान दें। उनकी जरूरत को समझें और उसके कामों में सहयोग करें।

करियर के विषय में : छात्रों को अपने क्षेत्र में सीखने और अच्छा करने के लिए नए रास्ते मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : किसी बीमारी में घरेलू उपचार फायदेमंद नहीं रहेगा, डॉक्टर की सलाह लें।

आपने मासिक राशिफल जनवरी 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जनवरी 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हर परेशानी का समाधान है हनुमानजी का ये चमत्कारिक पाठ, समस्त पीड़ाओं से मिलेगा निजात

Back to top button