राशिफल

साल 2021 की शुरुआत में शुक्र बदलेगा चाल, 4 राशियों का होगा भाग्योदय, 2 राशि वाले रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय के साथ-साथ अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। कोई भी ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले फल शुभ-अशुभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 4 जनवरी 2021 को प्रातः काल 5:04 बजे पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करने वाला है और यह इस राशि में 27 जनवरी की देर रात 3:30 बजे तक रहेगा। आखिर शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर नौवें स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपका भाग्योदय होगा। आपको अपनी मेहनत से धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत से कुछ भी करने में सफल हो सकते हैं। निजी जीवन में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति की वजह से आपको नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर आठवें स्थान पर होगा, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर चौथे स्थान पर होगा, जिसकी वजह से भूमि, भवन और वाहन का सुख मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से गंभीर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों का मन मुताबिक फायदा प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर दूसरे स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आजीविका के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आप दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर पहले स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। अचानक किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको संतान और वाहन आदि का सुख मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र का गोचर 11वें स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर दसवें स्थान पर होगा, जिसकी वजह से करियर में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र का गोचर सातवें स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपको मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा। दूसरों के साथ स्वभाव नरम बना कर चलना होगा। सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा अधिक धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी काम में परिवार का सहयोग मिल सकता है। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर छठे स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपके ऊपर सामान्य प्रभाव रहने वाला है। आर्थिक स्थिति काफी हद तक ठीक रहेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। भाई-बंधुओं का सहयोग मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर पांचवे स्थान पर होगा, जिसकी वजह से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। पैसों के मामले में आप लापरवाही ना करें। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। आपको संतान से अधिक सुख की आशा नहीं रखनी चाहिए। इधर-उधर के कामों में अधिक खर्चा हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर तीसरे स्थान पर होगा, जिसकी वजह से भाई-बहनों के साथ संबंध खराब होने की संभावना नजर आ रही है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। धन-संपत्ति से जुड़े हुए मामले को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप अपनी सेहत का ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र का गोचर 12वें स्थान पर होगा, जिसकी वजह से आपको कामकाज में सफलता पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आपकी सेहत खराब होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में कोशिश करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

Back to top button