अध्यात्म

अपने पसंद के दूल्हे से ही करती हैं इन राशियों की लड़कियां, लव मैरिज में करती हैं भरोसा

हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़के लड़की की कुंडलियां मिलाए जाने की परंपरा और मान्यता है। मान्यता है कि कुंडली मिलाए बिना अगर शादी होती है तो दांपत्य जीवन में कठिनाईयां आती हैं। मगर कुछ लोग होते हैं, जो इन चीजों पर भरोसा नहीं करते हैं और कुंडली मिलाए बिना ही शादी कर लेते हैं।

दरअसल ऐसे लोग अरेंज मैरिज नहीं बल्कि लव मैरिज पर  भरोसा करते हैं, लेकिन लव मैरिज में भी कुंडली का काफी महत्व होता है। तो आइए जानते हैं आखिर किस राशि की लड़कियों का लव मैरिज का योग रहता है।

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां काफी गंभीर और भावुक होती हैं। ये जिस किसी के साथ भी एक बार रिश्ते में आ जाते हैं, उनसे जिंदगी भर का रिश्ता जोड़ लेती हैं। यही नहीं बल्कि ये अपने  रिश्ते में पूरी तरह से ईमानदार भी होती हैं और अपने पार्टनर को धोखा देने के बारे में कभी सोचती भी नहीं हैं। लिहाजा इस राशि की लड़कियां अरेंज मैरिज की जगह लव मैरिज में ज्यादा भरोसा रखती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां बहुत ही साहसी और मेहनती होती हैं। साथ ही ये जिद्दी किस्म की भी होती हैं, जिस काम के बारे में एक बार ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके ही मानती हैं। पार्टनर के मामले में इनकी च्वाइस काफी खास रहती है, ऐसे में ये अपने लिए बहुत ही ज्यादा  सोच समझकर पार्टनर का चयन करती हैं।

शादी के मामले में ये अरेंज की जगह लव मैरिज में ही ज्यादा भरोसा रखती हैं। ये खुद तो लव मैरिज करती ही हैं, साथ ही अपने दोस्तों को भी लव मैरिज सजेस्ट करती हैं। वैसे ये जिससे भी शादी करती हैं, उससे पहले काफी अच्छे तरीके से जानती समझती हैं।

मिथुन राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से काफी खुशमिजाज होती हैं, साथ ही ये किसी भी परिस्थिति में बहुत ही अच्छे तरीके से घुल मिल जाती हैं। ऐसे में हर कोई इनसे बहुत जल्दी  इंप्रेस हो जाता है। वैसे तो ये ज्यादा सोच विचार नहीं करती हैं, मगर पार्टनर के मामले में काफी गंभीर रहती हैं।

ये ऐसे साथी की तलाश करती हैं, जो इनके साथ दिल से जुड़े और हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहे। इसलिए ये ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं, जिन्हें ये पहले से जानती हों। लिहाजा ये लव मैरिज को ही प्राथमिकता देती हैं।

धनु राशि

ये लड़कियां खुले विचारों वाली होती हैं और ये अपनी जिंदगी खुशी खुशी बीताना पसंद करती हैं। साथ ही ये आत्मनिर्भर होती हैं और अपने काम खुद करना पसंद करती हैं। लिहाजा ये अपने लिए लाइफ पार्टनर भी खुद चुनती हैं, इसलिए ये अरेंज मैरिज की जगह लव मैरिज में भरोसा रखती हैं। शादी से पहले ही साथी को अच्छे से समझ लेती हैं। ऐसे में ये जिस किसी के साथ भी एक बार जुड़ती हैं, उससे पूरी ईमानदारी के साथ निभाती हैं।

मकर राशि

इस राशि के लड़कियों के लिए प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। लिहाजा ये अपने लव पार्टनर को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और पूरा जानने परखने के बाद ही उससे शादी करती हैं। साथ ही ये अपने पसंद के आगे किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करती। ऐसे में मकर राशि की लड़कियों की लव मैरिज होने की संभावना सबसे अधिक रहती है।

Back to top button