बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने इन फिल्मों को ठुकराकर की बड़ी गलती, गंवा दिया सुपरस्टार बनने का मौका 

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर चॉकलेटी बॉय के रूप में मशहूर हुए हैं। उन्होंने फिल्म सांवरिया से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। वैसे, रणबीर कपूर के बारे में बहुत ही कम लोगों को यह जानकारी होगी कि उन्होंने कई फिल्मों को ठुकरा दिया था, जो कि बाद में सुपरहिट साबित हुईं। रणबीर कपूर बॉलीवुड में कामयाब अभिनेता तो बन गए हैं, लेकिन यदि उन्होंने ये फिल्में भी कर ली होतीं तो शायद वे बॉलीवुड के नम्बर 1 स्टार होते।

बैंड बाजा बारात

यही वह फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को डेब्यू करने का मौका दिया था। रणवीर सिंह को इस फिल्म को करने के बाद कई हिट फिल्में मिलीं। रणवीर सिंह ने जो फिल्म बैंड बाजा बारात में बिट्टू शर्मा की भूमिका निभाई थी, सबसे पहले यह भूमिका रणबीर कपूर को ऑफर की गई थी। रणबीर कपूर ने खुद इसके बारे में एक बार बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि यह भूमिका उन्हें ठुकरानी नहीं चाहिए थी।

दिल धड़कने दो

रणबीर कपूर और करीना कपूर को इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन इन दोनों के मना करने के बाद इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह को काम करने का मौका मिल गया था। फिल्म इतनी सुपरहिट रही थी कि बाद में रणबीर कपूर और करीना कपूर दोनों इसकी वजह से पछता रहे थे।

गली ब्वॉय

यह जोया अख्तर की फिल्म थी। इस फिल्म ने कई अवार्ड भी जीते थे। फिल्म में रणवीर सिंह का तो किरदार था ही, एक और लीड का भी ऑफर रणबीर कपूर को मिला था। आलिया भट्ट, जो कि रणबीर कपूर की लेडी लव हैं, वे भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं। ऐसा कहा जाता है कि सेकेंड लीड करने के लिए रणबीर कपूर तैयार नहीं हुए थे। उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया था।

डेल्ही बेली

फिल्म देल्ही बेली में काम करने के लिए बॉलीवुड के लगभग सभी यंग अभिनेताओं से संपर्क किया गया था। रणबीर कपूर को भी इस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया गया था। उन्होंने इस भूमिका को भी ठुकरा दिया था। ऐसे में आमिर खान के भांजे इमरान खान को इस फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। फिल्म देल्ही बेली को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

डॉन

शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम किया था। फरहान अख्तर के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। हालांकि, इस फिल्म के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर थे, लेकिन एक्शन फिल्म में काम करके अपनी कामयाबी को लेकर रणबीर तब शंकित थे। ऐसे में उनके मना करने पर यह फिल्म शाहरुख खान को मिल गई थी।

बैंग बैंग

यह भी एक सुपरहिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में उन्हें कैटरीना कैफ के ऑपोजिट काम करना था। रणबीर तब इस उधेड़बुन में रह गए थे कि एक्शन हीरो के तौर पर दर्शक उन्हें पसंद करेंगे या नहीं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और यह फिल्म ऋतिक रोशन को मिल गई।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

यह भी जोया अख्तर की ही फिल्म थी। इस फिल्म का भी ऑफर रणबीर कपूर को मिला था। ऋतिक रोशन ने जो किरदार इस फिल्म में निभाया है, उसका ऑफर सबसे पहले रणबीर कपूर को मिला था। हालांकि रणबीर कपूर इसे करने के लिए तैयार नहीं हुए थे। ऐसे में यह भूमिका ऋतिक रोशन को मिल गई थी।

2 स्टेट्स

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वर्ष 2014 की सुपरहिट फिल्मों में यह फिल्म शामिल हो गई थी। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। चेतन भगत के इसी नाम से लिखे गए उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर रणबीर कपूर का मिला था, लेकिन डेट्स नहीं होने के कारण उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। फिल्म लगभग 104 करोड़ का कारोबार करने में सफल हुई थी।

पढ़ें आलिया से शादी को लेकर रणबीर ने किया खुलासा, बोले- इस वजह 2020 में नहीं हो पाई हमारी शादी

Back to top button