अध्यात्म

: घर में आज ही रखें ये 4 चीजें, परेशनियां छू भी नहीं पाएगी, दुख दूर दूर तक नहीं दिखेगा

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र में जीवन की सभी समस्याओं का समाधान है। जैसे यदि आप अपने घर में 4 विशेष चीजें रख दें तो आपकी लाइफ की कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि ये 4 चीजें कौन सी हैं।

चंदन: हिंदू धर्म में चंदन को बहुत पवित्र माना जाता है। इसे देवी देवताओं के मस्तक पर लगाया जाता है। इसकी खुशबू अत्यंत मनमोहक होती है। ऐसे कहा जाता है कि इस चंदन की महक से वातावरण में मौजूद नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है। चंदन का टीका यदि इंसान लगा ले तो उसका मन शांत और पॉजिटिव हो जाता है। उसके मन में सिर्फ अच्छे विचार दस्तक देते हैं। इसलिए जब आप चंदन को घर में रखते हैं तो इससे देवी देवता तो खुश रहते ही है साथ में आपके घर सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

वीणा: जब घर में कोई बुद्धिमान व्यक्ति होता है तो परिवार सुचारु रूप से चलता है और बहुत उन्नति भी करता है। इसलिए ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के मुताबिक हमे घर में देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र ‘वीणा’ रखना चाहिए। सरस्वतीजी को बुद्धि और शिक्षा की देवी कहा जाता है। इसे घर में रखने से परिवार के लोगों की बुद्धि का विकास होता है। वे काम पर अच्छे से फोकस करते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। वे बड़े होकर घर की उन्नति में सहयोग देते हैं। इससे निकली पॉजिटिव ऊर्जा गुस्सा शांत कर आपको धैर्य रखना सिखाती है।

घी: ज्‍योत‍िषशास्‍त्र की माने तो घर में घी रखना भी शुभ होता है। यह आपके शरीर के लिए अच्छा होता है। साथ ही भगवान को भी यदि सबह शाम घी का दीपक लगाया जाए तो वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। पूजा पाठ और यज्ञ में घी का अपना अलग महत्व होता है। कुल मिलाकर यह घी आपके घर की सुख, शांति और समृद्धि के लिए फायदेमंद होता है। यह आपको स्वस्थ रखने और देवी देवताओं को प्रसन्न रखने का कार्य करता है।

शहद: ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के मुताबिक शहद को घर में रखने से कई तरह के वास्तु दोष शांत हो जाते हैं। इसके अलावा इसका उपयोग पूजा में करने से देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। शहद को भगवान को चढ़ाया भी जाता है। इसलिए पूजा पाठ वाले घर में शहद जरूर होना चाहिए। इससे आपके ऊपर भगवान की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। और जब भगवान का हाथ आपके ऊपर होगा तो लाइफ में टेंशन भी नहीं होगा।

तो फिर देर किस बात की? आज ही अपने घर इन चारों चीजों को रखना शुरू कर दें।

Back to top button