बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंध गए गौहर खान और जैद दरबार, आप भी देखें WEDDING की शानदार PHOTOS

मशहूर अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार की प्रेम कहानी के किस्से तो काफी समय से सुनने के लिए मिल रहे थे, लेकिन आखिरकार इन दोनों की प्रेम कहानी अंजाम तक पहुंच गई है। गौहर खान, जो कि बिग बॉस के 7वें सीजन की विजेता रही थीं, उनका जैद दरबार के साथ निकाह हो गया है। इस तरह से दोनों एक-दूजे के हो गए हैं। जैद दरबार और गौहर खान की लव स्टोरी किसी परी की कहानी के जैसी ही है। दोनों के लिए यह एक सपना सच हो जाने जैसा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

जैद दरबार एक मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। इस्माइल दरबार ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘लुट गए हम तेरी मोहब्बत में’ गाया था, जिसे कि आज भी बहुत पसंद किया जाता है। इतने लोकप्रिय संगीतकार के बेटे होने के बावजूद जैद दरबार ने संगीत को अपना प्रोफेशन नहीं बनाया। उन्होंने अपने लिए एक अलग रास्ता चुना। एक कोरियोग्राफर के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

जैद दरबार के साथ गौहर खान का निकाह बीते शुक्रवार को मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में हुआ है। उनकी शादी का यह समारोह बड़ा ही भव्य रहा है और इसकी जो तस्वीरें निकल कर सामने आई हैं, उन्हें देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। शुक्रवार को 12 बजे शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया में इन्होंने अपनी तस्वीरें साझा की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

दोनों के निकाह की जो तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आई हैं, उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक-दूजे के हो जाने के बाद दोनों कितने खुश हैं। इनके चेहरे पर बिखरी हुई मुस्कान साफ बता रही है कि जिंदगी के इस सबसे अनमोल पल का उन्हें कितनी बेसब्री से इंतजार था। निकाह के मौके पर ये दोनों ही बहुत ही लाजवाब नजर आ रहे हैं। गौहर खान जहां बहुत ही खूबसूरती से इस खास मौके के लिए सज-धज कर तैयार हुई थीं, वही जैद दरबार भी कम हैंडसम नहीं दिख रहे हैं।

गौहर खान की बड़ी बहन निगार खान भी शादी समारोह में पहुंचे हुई थीं। यहां उन्होंने गौहर खान और जैद दरबार के साथ अपनी तस्वीर भी खिंचवाई है। इस तस्वीर में तीनों साथ में कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। निगार खान भी अपनी बहन के निकाह के इस मौके पर बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। साथ ही अपनी बहन के इस खास मौके पर मौजूद होने की खुशी गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के चेहरे पर भी देखने के लिए मिल रही है।

गौहर खान और जैद दरबार के निकाह की जो तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आई हैं, उनमें से एक तस्वीर यह भी है, जिसमें कि गौहर खान को समारोह में आए मेहमानों को मिठाइयां खिलाते हुए देखा जा रहा है। गौहर खान इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए मेहमानों को मिठाईयां खिलाती हुईं दिख रही हैं।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली भी गौहर खान और जैद दरबार के निकाह में पहुंचे हुए थे। संजय लीला भंसाली की भी यह तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में भंसाली अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

गौहर और जैद की मेहंदी से लेकर निकाह तक के सभी कार्यक्रम इसी होटल में आयोजित हुए हैं। अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों ने ही अपने निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है। दोनों ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में ‘क़ुबूल है’ लिखा है। शादी से पहले इन दोनों को प्री वेडिंग फोटो शूट भी करवाते हुए देखा गया था, जिसकी तस्वीर इन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर भी की थी।

लॉकडाउन के वक्त ही इन दोनों ने एक-दूसरे से निकाह करने का फैसला कर लिया था। भले ही दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर है, फिर भी अपने प्यार की वजह से उन्होंने इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं की है।

पढ़ें गौहर खान ने लगाई जैद के नाम की मेहंदी, बोली- मेहंदी की रात आई.. : देखें तस्वीरें

Back to top button