बॉलीवुड

25 साल बाद बदल गए ‘कुली नंबर वन’ के ये सितारे, तस्वीरें देख पहचानना हुआ मुश्किल

गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म कुली नंबर वन का रिमेक 25 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म में सारा अली खान और वरूण धवन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बता दें कि 25 साल पहले यानी साल 1995 में कुली नंबर वन रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की और 36 करोड़ के बजट वाले इस फिल्म ने 130 करोड़ रूपए का कुल बिजनेस किया था।

खैर, आज हम उस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करने जा रहे हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड में अभी भी सक्रिय हैं, तो कुछ ने एक्टिंग की से दूरी बनाकर घर बसा लिया है। तो आज हम इस आर्टिकल में कुली नंबर वन के स्टार कास्ट की जिंदगी के बारे में आपको बताने वाले हैं..

करिश्मा कपूर : मालती

अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने करियर में काफी सफल रही हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, यही वजह है कि फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। मगर करिश्मा ने अब इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और अपने बच्चों की परवरिश में  व्यस्त हैं।

बता दें कि उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में कैमियो रोल में देखा गया था। इसके बाद करिश्मा वेब सीरीज मेंटलहुड में भी नजर आईं। मगर अब करिश्मा कपूर पहले की तरह एक्टिंग में सक्रिय नहीं हैं।

गोविंदा : राजू कुली (कुंवर महेन्द्र प्रताप सिंह)

फिल्म कुली नंबर वन में गोविंदा ने राजू कुली का रोल प्ले किया था,  फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। लिहाजा ये फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों में से एक है। गोविंदा अब भी फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्हें अक्सर रिएलिटी शो में देखा जाता है। उन्हें आखिरी बार फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था, जो साल 2019 में आई थी।

कंचन : शालिनी

फिल्म कुली नंबर वन में करिश्मा कपूर(मालती) की बहन का रोल प्ले करने वाली अदाकारा कंचन को आखिरी बार साल 1998 में आई फिल्म मोहब्बत और जंग में देखा गया था। बता दें कि कंचन बॉलीवुड के अलावा तेलुगु और मलायमल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

हरीश कुमार : दीपक

हरीश कुमार ने कुली नंबर वन में दीपक का रोल प्ले किया था, जो गोविंदा (राजू) का दोस्त है। फिल्म में इनके एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था। हालांकि उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़कर प्रोड्यूसिंग में अपने हाथ आजमाए।

साल 2003 में हरीश कुमार ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म काशः हमारा दिल पागल होता बनाई। हालांकि उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने  साल 1997 में आखिरी बार कन्नड़ फिल्म लाली में काम किया था।

कादर खान : होशियारचंद

कादर खान की बात करें तो साल 2016 में आई फिल्म अमन के फरिश्ते में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। फिल्म में कादर ने कर्नल रंजीत का रोल प्ले किया था। कादर अपने जमाने में बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेताओं में से एक रहे हैं, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बता दें कि दिसंबर 2018 में 81 वर्षीय कादर खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

टीकू तलसानिया : पुलिस इंस्पेक्टर पांडे

टीकू तलसानिया वैसे तो बॉलीवुड के हर दूसरे फिल्म में नजर आते थे, मगर अब वो फिल्मों से दूरी बना चुके हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में आई फिल्म सजन रे झूठ मत बोलो में देखा गया था।

शक्ति कपूर : गोवर्धन मामा

फिल्म कुली नंबर वन में गोवर्धन मामा का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनके आवाज और एक्टिंग का हर कोई मुरीद हो जाता था। खैर, शक्ति कपूर को आखिरी बार फिल्म शिमला मिर्च में देखा गया था। बता दें कि शक्ति कपूर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। शक्ति आने वाली फिल्म हंगामा-2 में नजर आएंगे।

कुलभूषण खरबंदा : गजेन्द्र प्रताप सिंह

फिल्म कुली नंबर वन में गजेंद्र प्रताप सिंह की भूमिका निभाने वाले कुलभूषण खरबंदा आज भी काफी एक्टिव हैं। हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर में उन्हें देखा गया। इसके अलावा आने वाली फिल्म अ सूटेबल ब्वॉय में भी कुलभूषण नजर आने वाले हैं।

सदाशिव अमरापुरकर : पंडित शादीराम घरजोड़े

बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक कुली नंबर वन में सदाशिव अमरापुरकर ने पंडित शादीराम घरजोड़े का कॉमिक रोल प्ले किया था। बता दें कि साल 2014 में 64 वर्षीय सदाशिव का निधन हो चुका है।

Back to top button