अध्यात्म

शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें, इन्हें खरीदने से क्रोधित हो जाते हैं शनिदेव

शनि दोष से हर किसी को डर लगता है और शनि दोष से बचने के लिए लोग कई सारे टोटके भी करते हैं। अगर आप इस दोष से बचना चाहते हैं या ये दोष दूर करना चाहते हैं। तो शनिवार के टोटके करने के अलावा नीचे बताई गई चीजों को खरीदने से बचें। इन चीजों को अगर शनिवार के दिन खरीदा जाता है, तो शनि देव नाराज हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में।

शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें –

लोहा नहीं खरीदें

शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे की धातु से बना हुआ सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे की वस्तु खरीदने से शनि ग्रह भारी हो जाता है। माना जाता है कि इस दिन जो लोग लोहे की वस्तु खरीदकर घर लाते हैं, वो अपने साथ शनि ग्रह को भी घर ले आते हैं। इसलिए शनिवार के दिन लोहे की वस्तु खरीदने की गलती न करें।

काले तिल

शनिवार के दिन काले तिल भी खरदीने से बचें। शनिवार को काले तिल खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। शनिदोष होने पर आप इस दिन काले तिल खरीदने की जगह इनका दान करें। आप एक दिन पहले ही काले तिल खरीद कर रखे लें। वहीं शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनिदोष दूर हो जाएगा। इसके अलावा शनिदेव की पूजा करते हुए उन्हें काले तिल अर्पित भी करें।

काले जूते

शनिवार को काले जूते खरीदना भी अशुभ होता है। इस दिन काले जूते खरीदने से शनि ग्रह भारी हो जाता है। इसलिए शनिवार को आप भूलकर भी जूते न खरीदें। माना जाता है कि शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदने पर कार्य में असफलता मिलती है।

न खरीदें नमक

इस दिन नमक खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। साथ में ही धन हानि भी होती है। मान्यता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज चढ़ने लग जाता है और आर्थिक हानि होती है।

ये काम करना होता है शुभ –

  1. शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन नया झाझू घर में लाने से शनि दोष दूर हो जाता है।
  2. शनिवार के दिन जूतों का दान जरूर करें। इस दिन जूतों का दान करने से शनि ग्रह शांत रहता है।
  3. इस दिन गरीब लोगों को तला हुआ भोजन करवाएं।
  4. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें और शनिदेव की पूजा करते हुए तिल के तेल का दीपक भी जरूर जलाएं।
  5. शनिवार को काले रंग के कपड़े पहनें। हालांकि इस रंग के कपड़े इस दिन न खरीदें।
  6. शनिवार को शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। एक कथा के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से और उन्हें सरसों का तेल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। यहीं वजह है कि शनिदेव के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति भी होती है।
  7. लाहे की धातु शनिदेव से जुड़ी होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर शनिवार को लोहे की धातु का दान किया जाता है, तो शनि दोष दूर हो जाता है। वहीं शनिदेव को अगर लोहे की धातु अर्पित की जाए तो शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।

करें शनि के इन मंत्रों का जाप

शनिवार को नीचे बताए गए मंत्रों का जाप करने से शनि दोष से रक्षा होती है। इन मंत्रों का जाप आप शनिदेव की पूजा करते समय कर सकते हैं। शनिदेव से जुड़े ये मंत्र इस प्रकार हैं।

– ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

– ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

– ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

-शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

– कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।

Back to top button