विशेष

रसोई में काम करते हुए सिर से सरक गया बहू का पल्लू, फिर देवर ने जो किया इंसानियत शर्मिंदा हो जाए

भारत में आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां पर घर की बहुओं को हर वक्त घूंघट लेना होता है। घूंघट लेने की पंरपरा सदियों से हमारे देश में चली आ रही है। हालांकि इस परंपरा की आड़ में एक महिला को मारने की कोशिश की गई। खबर के अनुसार एक बहू ने अपना घूंघट सही तरीके से नहीं लिया, जिसके कारण उसके ससुराल वालों ने उसे मारने की कोशिश की। बहू ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और पुलिस से मदद मांगी। ये घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम की है।

रसोई में काम करने के दौरान बहू के सिर से घूंघट नीचे गिर गया। जिसके कारण ससुर को काफी गुस्सा आ गया और गुस्से में ससुर ने बहू को गाली देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गाली देते हुए ससुर ने अपनी बहू पर हाथ भी उठाया और उसे बुरी तरह से पीटा। बहू ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया। तभी मौके पर उसका देवर आया और देवर ने भाभी को बचाने की जगह अपने पिता का साथ दिया। देवर ने डंडा उठाकर भाभी को पिटना शुरू कर दिया।

ये दोनों कई देर तक पीड़िता को मारते रहे। वहीं अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता भागकर शौचालय में छिप गई। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर पीड़िता की मदद की और आरोपियों से उसे बचाया। पुलिस पीड़िता को अस्पताल ले गई, जहां पर उसे भर्ती किया गया है। पीड़िता का नाम संध्या बताया जा रहा है।

हरि नगर निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर के दिन वो रसोई में काम कर रही थी। काम करते हुए उसका पल्लू सिर से सरक गया। पल्लू गिरने के कारण ससुर को गुस्सा आ गया और ससुर महिपाल ने उसे डांटना शुरू कर दिया। डांटते हुए महिपाल ने गाली भी देना शुरू कर दी। जिसका संध्या ने विरोध किया और ससुर महिपाल से गाली न देने को कहा। जिसके बाद महिपाल ने संध्या को पिटना शुरू कर दिया। बचने के लिए संध्या ने शोर मचाया। लेकिन तभी संध्या का देवर अमित डंडा लेकर आया और उसने भी मारना शुरू कर दिया।

संध्या का आरोप है कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसे तंग किया करते थे। उसे अक्सर दहेज के लिए खूब सुनाया करते थे। संध्या ने बताया कि उसके पिता व भाई ने दहेज में बाइक दी थी। जबकि देवर को दहेज में कार मिली थी। इसलिए ससुर महिपाल संध्या को पसंद नहीं करता था और अक्सर उसे ताने देता था। संध्या की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और  सेक्टर-37 थाना पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button