समाचार

भारत के इन शहरों में लोग हुए गर्मी से बेहाल, AC लगाकर सोना पड़ रहा, जाने इन यहां का तापमान

इन दिनों ठंड का प्रकोप जोरों पर है। हर कोई इस ठंड की ठिठुरन से परेशान है। ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहन घूम रहे हैं और आगी पर हाथ सेंक रहे हैं। घर में पंखे – एसी पर जले लग गए हैं। इन्हें चालू करना तो दूर कोई इनकी तरफ देखता भी नहीं है। इस बीच भारत में कुछ जगह ऐसी भी है जहां ठंड की बजाए गर्मी पड़ रही है। नतिजन लोगों रात में एसी चलाकर सोना पड़ रहा है। यदि आपके शहर में भयंकर ठंड पड़ रही है तो आप राहत पाने के लिए इन शहरों में जा सकते हैं।

मेंगलुरु (कर्नाटक): यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। यहां आप लोगों को आइसक्रीम के मजे लेते देख सकते हैं। वहीं स्वेटर जैसी चीज यहां किसी के बदन पर नहीं दिखती है।

कोच्चि (केरल): यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। सुबह हो या शाम किसी को ठंड का एहसास नहीं होता है। बल्कि यहां तो लोग उमस से तंग आ चुके हैं।

कोझिकोड (केरल): यहां भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह भी 21 के आसपास ही रहता है। इसलिए यहां भी ठंड का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।

पणजी (गोवा): यहां का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही है। समुद्र किनारे बसे इस शहर का न्यूनतम तापमान फिलहाल 19 डिग्री सेल्सियस के ईद-गिद रहता है।

कावारत्ती (लक्षद्वीप): यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बल्कि न्यूनतम 24 से अधिक रहता है। यही वजह है कि यहां विदेशी पर्यटक अभी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

 

जूनागढ़ (गुजरात): यहां दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला जाता है। वहीं शाम होते होते पार 14 तक आ जाता है। ऐसे में दिन में यहां के लोगों को बहुट गर्मी लगती है।

रत्नागिरी (महाराष्ट्र): दिसंबर का अंत चल रहा है लेकिन फिर भी यहां ठंड का नामोनिशान तक नहीं है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

नवी मुंबई (महाराष्ट्र): समुद्र के किनारे वाले इस शहर में ठंड में भी गर्मी के सीजन का एहसास होता है। यदि आप अपने शहर कि ठंड से तंग आ चुके हैं तो यहां आकर छुट्टियां बीता सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

चेन्नई (तमिलनाडु): एक बात नोटिस की हो तो इस सूची में अधिकतर शहर समुद्र किनारे वाले हैं। इसमें चेन्नई भी शामिल है। यहां का पारा अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 के आसपास रहता है।

Back to top button