राशिफल

आज शिव योग के बाद दोपहर लगेगा सिद्ध योग, 12 राशियों से २ राशि वाले होंगे मालामाल

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। व्यक्ति की राशि में जैसे इनकी स्थिति होती है उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज शिव योग के बाद दोपहर को सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यह दोनों ही योग बहुत शुभ माने जाते हैं। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आइए जानते हैं शुभ योग का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोग सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको कई क्षेत्रों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को इस शुभ योग का बढ़िया नतीजा मिलेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के मार्ग खुल सकते हैं। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। घर में धन की बरकत बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शुभ योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद साबित होगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते में खुशी महसूस होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। कुछ नए कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य मेहनत के बलबूते पूरा करेंगें।

मकर राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। थोड़ी मेहनत से आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में बनाई गई योजनाओं का अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप हर काम को धैर्य और समझदारी के साथ पूरा करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को धन लाभ प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के लोग सभी एक-दूसरे का सहयोग देंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। भविष्य से जुड़ी हुई कोई नई योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कामकाज के तरीकों में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन की कुछ परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को कोई भी फैसला जल्दीबाजी में लेने से बचना होगा। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापर ठीक चलेगा। कार्य क्षेत्र में अचानक परिवर्तन होने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने किसी काम में मित्रों की सहायता मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए क्योंकि पुरानी बातें आपको परेशान ही करेंगीं।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। भाई-बहनों के साथ अनबन होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

मीन राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बड़े अधिकारियों से चर्चा हो सकती है। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना होगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

Back to top button