दिलचस्प

सुनसान पड़े घर में बर्तन धोते दिखा भूत, तस्वीर में कैद हो गया पूरा नजारा :वायरल हुई फोटो

भूत सच में होते हैं या नहीं इस बात को लेकर लोगों की अलग अलग राय होती है। कुछ का मानना है कि दुनिया में भूत, प्रेत, आत्मा जैसी चीजें होती है, तो वहीं बहुत से यह भी कहते हैं कि ये सब फालतू की बातें हैं। एक बार इंसान मर जाता है तो कहानी वहीं खत्म हो जाती है। दूसरी तरफ बहुत से लोग समय समय पर भूत प्रेत के होने या उन्हें देखने का दावा भी करते आए हैं। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई होती है यह जांच का विषय हो जाता है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स ने अपने मरे हुए दादाजी को किचन में बर्तन धोते देखने का दावा किया है। उसने इस बात ले सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। अब यह फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शख्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहता है। उसने साउथ ऑस्ट्रेलिया में अपने दादाजी के निधन के बाद एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो को उसकी मां ने सेंड किया था।

जब शख्स ने मां की भेजी तस्वीर को ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। इस फोटो में उसे अपने मरे हुए दादाजी किचन की खिड़की में बर्तन धोते दिखाई दिए। यह नजारा देख शख्स के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद शख्स ने फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया और यह वायरल हो गई। फोटो के साथ उसने लिखा कि ये मेरे दादाजी के जवानी के दिनों का भूत है। मरने के समय वह थोड़े मोटे थे। लेकिन जवानी में वह एकदम इस तस्वीर में दिखाई दे रही परछाई जैसे ही लगते थे।

फोटो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों के कमेंट्स भी आने लगे। शख्स ने यह भी बताया था कि दादाजी के निधन के बाद से ही यह घर खाली है। इसे बेचने के लिए बोर्ड भी लगाया गया है। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘इस भूत वाली बात को जानने के बाद तो यह घर शायद ही बिकेगा।’ वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा कि ‘तुम्हारे खाली घर को मालिक मिल गया। बधाई हो।’ एक बंदे ने कमेंट कर यह भी पूछा कि ‘क्या मरने के बाद बर्तन धोने पड़ते हैं?’

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भूत प्रेत में यकीन है? क्या आप ने कभी कोई भूत या भूतिया घटना देखी है? अपने जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Back to top button