अध्यात्म

दवाई खाने से पहले और सफर पर जाने के दौरान लें विष्णु भगवान के ये नाम, होगा चमत्कारी लाभ

इस संसार में तीन लोग सबसे शक्तिशाली माने गए हैं। इनके नाम हैं – ब्रह्मा, विष्णु और महेश। आज हम आपको विष्णु भगवान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि यदि आप भगवान विष्णु को सही समय पर सही नाम से याद करें तो आपकी कई समस्याएं यूं ही ठीक हो जाती है। इस बात का जिक्र एक स्तुति में किया गया है जो इस प्रकार है –

औषधे चिंतयते विष्णुं, भोजन च जनार्दनम, शयने पद्मनाभं च विवाहे च प्रजपतिं, युद्धे चक्रधरं देवं प्रवासे च त्रिविक्रमं, नारायणं तनु त्यागे, श्रीधरं प्रिय संगमे, दु:स्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम्, कानने नारसिंहं च पावके जलशायिनाम, जल मध्ये वराहं च पर्वते रघुनन्दनम्, गमने वामनं चैव सर्व कार्येषु माधवम्, षोडश एतानि नामानि प्रातरुत्थाय य: पठेत, सर्व पाप विनिर्मुक्ते, विष्णुलोके महियते।

इसका अर्थ है:

– जब आप औषधि यानि दवाई ले रहे तो तब ‘विष्णु’ नाम ले। इससे आपकी बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी। आपको दवाई और अच्छे से असर करेगी।

– भोजन करने के दौरान ‘जनार्दन’ कहें। इससे आपके घर अन्न की कभी कोई कमी नहीं रहेगी और आपके घर कभी कोई भूख नहीं सोएगा।

–  सोते (शयन) समय ‘पद्मनाभ’ का स्मरण करें। ऐसा करने से नींद अच्छी आएगी और रात में बुरे सपने नहीं आएंगे।

– विवाह के उपरांत ‘प्रजापति’ बोलें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपस में कभी लड़ाई झगड़ा नहीं होगा।

– युद्ध के समय ‘चक्रधर’ बोलें। इससे आपकी विजय निश्चित हो जाएगी।

– यात्रा के दौरान ‘त्रिविक्रम’ बोलने से सफर सुखमय होता है और कोई कष्ट या दुर्घटना नहीं होती है।

– शरीर त्यागते समय ‘नारायण’ बोलने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है और भूल चूक माफ होती है। इससे प्राण त्यागने में भी आसानी होती है।

– पत्नी के साथ होने पर ‘श्रीधर’ बोलें। इससे आपके बीच प्रेम बड़ेगा और कभी कोई मनमुटाव नहीं होगा।

– नींद में बुरे सपने आए तो ‘गोविंद’ बोलें। बेकार सपने आना बंद हो जाएंगे।

– संकट के समय ‘मधुसूदन’ बोलने से मुसीबत टल जाती है। आप सुरक्षित रहते हैं।

– जंगल में संकट आने पर ‘नृसिंह’ बोलना चाहिए। इससे आप सुरक्षित रहते हैं।

– अग्नि के संकट के दौरान ‘जलाशयी’ बोलने से आग का खतरा टल जाता है।

– जल में संकट आए तो ‘वाराह’ बोलने से मुसीबत दूर हो जाती है।

– पहाड़ पर संकट आ जाए तो ‘घुनंदन’ बोलने से जान बच जाती है।

– गमन करते समय ‘वामन’ बोलना लाभकारी होता है।

– बाकी सभी कामों को करते समय ‘माधव’ नाम से भगवान विष्णु को याद करना चाहिए। इससे वह काम बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाता है।

यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button