स्वास्थ्य

अगर आप भी हैं दांतों की बीमारी “पायरिया” से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!

खूबसूरत चीजें पाना हर किसी की चाहत होती है। इन्ही में से एक है खूबसूरत चमकते दांत। हर कोई चाहता है कि उसके दांत खूबसूरत और मजबूत हों। ताकि वह जो चाहे वह आसानी से खा सके। लेकिन कई बार गलत खान-पान अपनाने की वजह से और सही तरह से दांतों की सफाई ना करने से दांत खराब होने लगते हैं। एक बार किसी के दांत में समस्याएं शुरू हो गयी तो बस रुकने का नाम ही नहीं लेती हैं। इन्ही में से एक है पायरिया।

उठानी पड़ती है शर्मिंदगी:

यह दांतों की सबसे खतरनाक बिमारी होती है। इसमें दांतों से खून निकलता है और भयानक दर्द का सामना करना पड़ता है। पायरिया हो जाने पर दांतों की जड़ों से पीप निकलने लगता है और साथ ही मुंह से दुर्गन्ध भी आने लगती है। इस वजह से कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। पायरिया से पीड़ित व्यक्ति के दांत कमजोर होना शुरू हो जाते हैं। कुछ ही समय में दांतों की जड़ें खोखली हो जाती हैं।

कई बार निकलवाना पड़ता है दांत:

दांत काले पड़ जाते हैं, जो देखने में बहुत ही बुरे लगते हैं। मसूड़े गलने लगते हैं और दांत कमजोर होने की वजह से हिलने लगते हैं। इस वजह से दांत खुद ही निकल जाते हैं, या कई बार उन्हें निकलवाना पड़ता है। आज हम आपको पायरिया होने पर कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप पायरिया से मुक्ति पा सकते हैं।

अपनाएं यह उपाय-

*- अगर आप धुम्रपान या तम्बाकू का सेवन करते हैं तो जल्द से जल्द बंद कर दें। ये सभी चीजें पायरिया की बिमारी को बढ़ाने का काम करती हैं।

*- पायरिया से परेशान लोगों को कच्चे अमरूद में नमक लगाकर खाने से फायदा होता है। कच्चा अमरुद विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

*- दांतों की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलकर सुबह-शाम कुल्ला करें, इससे दांतों को राहत मिलती है।

*- अगर आपके मुंह से दुर्गन्ध आती है और आपके दांत कमजोर हो गए हैं तो आप सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर दांतों पर लगाएं। इससे दुर्गन्ध और खून निकलना दोनों बंद हो जायेगा।

*- काली मिर्च पाउडर में थोड़ा सा नमक मिलकर अपने दांतों पर हल्के हाथों से मलें, इससे पायरिया कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।

Back to top button