अध्यात्म

इन 5 राशि वाले लोगों का होता है प्रेम विवाह योग, केवल अपनी पसंद के व्यक्ति से ही करते हैं शादी

हिंदू धर्म में कुंडली काफी महत्व रखती हैं और कुंडली मिलाकर ही रिश्ते पक्के किए जाते हैं। माना जाता है कि अगर दूल्हा-दुल्हन की कुंडली न मिले तो उनकी शादी सफल नहीं रहती है और जीवन भर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई ऐसे भी लोग हैं जो कि लव मैरिज करते हैं और कुंडली पर विश्वास नहीं करते हैं। आज हम आपको ऐसी पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका प्रेम विवाह का योग सबसे अधिक होता है। इन राशियों के लोगों की कुंडली में ये योग होने के कारण इनकी लव मैरिज होती है और कुंडली मिले बिना ही ये शादी कर लेते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोग प्रेम विवाह अधिक करते हैं। इस राशि के लोग भरोसे लायक होते हैं और एक बार इनका दिल जिसपर आ जाए ये उसी से शादी करते हैं। मेष राशि के जातक अच्छे इंसान होते हैं और इनकी शादी 25 साल के बाद हो जाती है। इनकी मुलाकात अपने जीवन साथी से कॉलेज के समय में ही हो जाती है और यहां से ही इनकी प्रेम कहानी शुरू हो जाती है। इनकी कुंडली मिले या न मिले इस चीज से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं और एक बार जिस कार्य को शुरू करते हैं, उसे खत्म करके ही दम लेते हैं। इसी तरह से एक बार ये जिसे पसंद कर लेते हैं। उसे पाने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। इस राशि के लोग अपने पसंद के इंसान से शादी करने के लिए  परिवारवालों से झूठ भी बोलते हैं। ये अपने पार्टनर की हर बात को मानते हैं और उसकी हर जिद को भी पूरा करते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव काफी अच्छा होता है और जल्द ही हर किसी से दोस्ती कर लेते हैं। इस राशि के लोग देखने में काफी सुंदर होते हैं और हर कोई इनकी ओर आकर्षित होने लग जाता है। ये अपने काम और रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं। मिथुन राशि के जातक सोच समझकर ही किसी को दिल देते हैं और एक बार जिससे प्यार कर लेते हैं, उसे धोखा नहीं देते हैं। इस राशि के लोगों की कुंडली में प्रेम योग बना होता है। इसलिए इनकी लव मैरिज होने की संभावान अधिक होती है।

धनु राशि

इस राशि के लोग बहुत तेज होते हैं और एक साथ कई लोगों से दिल लगा बैठते हैं। ये धोखा देने से नहीं डरते हैं। हालांकि धनु राशि के लोग अपनी मर्जी से ही शादी करते हैं। इस राशि के लोग कई लोगों को डेट करने के बाद ही अपना जीवन साथी चुनते हैं। ये धोखे बाज होते हैं। इनकी कुंडली में अरेंज मैरिज नहीं लिखी होती है और ये प्रेम विवाह ही करते हैं। ये लोग अपने प्यार से शादी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग किसी भी कीमत पर अपने प्यार को नहीं छोड़ते हैं। एक बार ये जिससे प्यार कर लेते हैं, केवल उसी से शादी करते हैं। ये लोग सच्चे मन के होते हैं और जब इन्हें कोई पसंद आता है। तो सीधे उसे अपनी मन की बात बता देते हैं। हालांकि ये लोग अपनी पसंद के साथ कई भी समझौता नहीं करते हैं। जिसके कारण इनकी लव मैरिज ही होती है। इन्हें आसानी से कोई पसंद नहीं आता है।

Back to top button