राशिफल

भगवान विष्णुजी का इन राशियों पर रहेगा विशेष आशीर्वाद, घर में आएंगीं खुशियां, भाग्य रहेगा प्रबल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इस संसार में हर किसी को अपने जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहेगी। इन राशि वालों को भगवान विष्णु जी की कृपा से घर-परिवार में खुशियां मिलेंगी और भाग्य पूरा साथ देगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह खुशकिस्मत राशि के लोग कौन से हैं-

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु जी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में कमी आ सकती है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को खुशियां प्राप्त होंगीं। आप अपने प्यार के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। संतान की तरफ से चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। काम के सिलसिले में समय मजबूत रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप कही पैसा इन्वेस्ट करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी प्राप्ति के प्रयास सार्थक हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कार्यालय में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहद खूबसूरत रहने वाला है। भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। छोटे भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। वाहन और मकान का सपना पूरा हो सकता है। संपत्ति के कामों में बढ़िया लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगें। शादीशुदा लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं और इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आमदनी बढ़ेगी परंतु खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में बदलाव होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप कोई भी रिस्क लेने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको काफी हद तक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको पैसों के लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि वाले जातकों का समय बेहद नाजुक रहने वाला है। मानसिक चिंता बढ़ सकती है, जिससे आप मानसिक रूप से काफी दबाव महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है परंतु आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। पुरानी बातें बुलाकर आप अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अचानक व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। गाड़ी चलाते समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा चोट या दुर्घटना हो सकती है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप कोई काम साझेदारी में शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा धोखा मिलने की आशंका बन रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में काम का प्रेशर अधिक रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही हैं। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर समय व्यतीत करेंगे। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अधिक प्रयास करने से आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा किसी से विवाद होने की स्थिति बन रही है।

Back to top button