बॉलीवुड

‘एक रात मेरे साथ सो जाओ तभी काम दूंगा’ डायरेक्टर ने रखी शर्त, जाने फिर एक्ट्रेस ने क्या किया

कास्टिंग काउच और बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत पुराना नाता है। टीवी की दुनिया में भी ये चीज कोई नई नहीं है। खासकर जिन लोगों का कोई फिल्मी बैकग्राउन्ड नहीं होता है और जो फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए संघर्ष करते हैं, उनके साथ कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं अधिक होती है। ‘दिल तो हैप्पी है जी’ फ़ेम टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

डोनल बिष्ट ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार एक फिल्म में रोल ऑफर करने के बदले डायरेक्टर ने अपने साथ सोने की शर्त रख दी थी। यह हवस का पुजारी डायरेक्टर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का था।

इस बारे में विस्तार से बात करते हुए डोनल बताती हैं कि ‘एक शो के लिए उन्हें चुना गया था। पैसे और तारीख दोनों तय हो गई थी। फिर अचानक से उन्हें उस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया। उनसे कहा गया कि उनकी जगज किसी अन्य अभिनेत्री की जरूरत है। इस घटना के बाद से उन्हें और उनकी फैमिली ने सोचा कि मुंबई में कोई भरोसे के लायक नहीं है। सभी झूठे हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)

हालांकि अपने एक्टिंग के प्रति लगाव और मेहनत के चलते उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जगह बना ली। इसी दौरान एक बार वे ऑडिशन्स रही थी लेकिन यह उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा बन गया। एक साउथ फिल्म मेकर ने उनसे एक रोल के बदले साथ सोने की शर्त रख दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)

फिल्ममेकर की यह गंदी मांग सुन डोनल को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने डायरेक्टर की शिकायत पुलिस में कर दी। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टेलेंट के दम पर काम चाहिए था। वे इस गलत ढंग से रोल पाना नहीं चाहती थी। उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और मेहनत करती रहीं। वे अपने काम की पूजा करती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)

उनकी इस सोच ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। अब वर्तमान में उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल रहा है। उन्हें हम ‘रूप-मर्द का नया स्वरूप’, ‘दिल तो हैपी है जी’ और ‘लाल इश्क’ जैसे सीरियल्स में देख चुके हैं। वे ‘चित्रहार’ नामक रियलिटी शो भी होस्ट कर चुकी हैं। वे 26 साल की हैं और अपने करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

फिल्म इंडस्ट्री की इस कास्टिंग काउच वाली वाली इस गंदी चीज के बारे में आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। क्या आप ने कभी इस तरह की घटनाओं के बारे में सुना है?

Back to top button