बॉलीवुड

जब माधुरी दीक्षित शादीशुदा अनिल कपूर पर हार बैठी थीं अपना दिल, इस वजह से होना पड़ा था दूर

बॉलीवुड में 90 के दशक में कई जोड़ियां सुपरहिट साबित हुई थीं। इनमें आमिर खान व जूही चावला की जोड़ी, अजय देवगन व रवीना टंडन की जोड़ी, अक्षय कुमार व आयशा जुल्का की जोड़ी और सुनील शेट्टी व सोनाली बेंद्रे की जोड़ी शामिल थीं। इनके अलावा भी एक ऐसी जोड़ी थी, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे थे। यह जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की थी। इन्हें बड़े पर्दे पर दर्शक बार-बार देखने के इच्छुक रहते थे।

अनिल कपूर का 24 दिसंबर को जन्मदिन है और वे 64 साल के हो जाएंगे। ऐसे में यहां हम आपको अनिल कपूर की जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा ही रोचक किस्सा बता रहे हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अनिल कपूर बड़े ही हैंडसम नजर आते हैं। उन्होंने सुनीता कपूर से 19 मई, 1984 को लव मैरिज की थी। सुनीता एक मॉडल हुआ करती थीं। साथ में वे एक फैशन स्टाइलिस्ट भी रही हैं। पहली नजर में अनिल कपूर को सुनीता से प्यार हो गया था। अनिल कपूर बॉलीवुड के पत्नीव्रता पतियों में से एक माने जाते हैं।

शादी के बाद से अनिल कपूर सुनीता कपूर के साथ में खुशहाली जिंदगी बिता रहे हैं। अनिल कपूर के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स के बारे में कभी भी सुनने के लिए नहीं मिला है। अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के प्रति पूरी तरीके से वफादार रहे हैं।

जुड़ने लगा था नाम

हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था, जब माधुरी दीक्षित का नाम अनिल कपूर से जुड़ने लगा था। माधुरी दीक्षित, जो कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार अनिल कपूर के लिए उनका दिल धड़कने लगा था। यह वह वक्त था जब अनिल कपूर बॉलीवुड में लखन के नाम से मशहूर हो गए थे।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी सबसे पहले 1986 में आई फिल्म हिफाजत में देखने के लिए मिली थी। हालांकि, जब 1988 में फिल्म तेजाब में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी जमी, तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। दोनों की जोड़ी इस फिल्म में इतनी लाजवाब लग रही थी कि इसके बाद से तो दर्शक हर फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर को साथ में देखना चाह रहे थे।

जम गई थी जोड़ी

कई फिल्मों में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी खूब जमी है। इनमें राजा से लेकर पुकार, राम लखन, किशन कन्हैया और बेटा तक शामिल हैं। ये सभी फिल्मी ब्लॉकबस्टर रही थीं। ऐसा बताया जाता है कि साथ में काम करने के दौरान माधुरी दीक्षित अनिल कपूर पर पूरी तरह से फिदा हो गई थीं। अनिल कपूर को इसका पता भी नहीं चल पाया था। दोनों के बीच करीबी धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही थी। अब जब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ, तो यह जमाने से भी छिपा नहीं रह सका।

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में उस वक्त लगभग सभी मैगजीन्स में गॉसिप छपने लगी थीं। हर किसी के साथ अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर को भी अब इसकी जानकारी हो गई थी। ऐसा बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपने बच्चों के साथ फिल्म के सेट पर पहुंच गई थीं। ऐसे में अनिल कपूर ने शूटिंग रोक कर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना शुरू कर दिया था।

बना ली दूरी

माधुरी दीक्षित ने यह देखा कि अनिल कपूर अपने परिवार के साथ कितने खुश हैं। उन्होंने ठान लिया कि वे इनके परिवार की खुशी को नहीं छीनेंगी। ऐसे ही उन्होंने खुद को अनिल कपूर से दूर कर लिया। यहां तक कि उनके साथ उन्होंने फिल्में करने से भी मना करना शुरू कर दिया। फिल्म पुकार के 17 वर्षों के बाद 2019 में फिल्म टोटल धमाल में वे अनिल कपूर के साथ दिखी थीं। वैसे, कहा यह भी जाता है कि माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन दुनिया ने इसे प्यार समझने की भूल कर दी थी।

पढ़ें 5 हजार करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं कर्ज में डूबे अनिल अंबानी, 60 लाख आता है बिजली का बिल

Back to top button