दिलचस्प

इन खूबसूरत मंदिरों की कल्पना आप सिर्फ स्वप्न में कर सकते हैं, पर हैं इस धरती पर मौजूद, जानिये !

भारतीय संस्कृति और परम्परा की झलक विश्व के कई देशों में आसानी से देखी जा सकती है। भारतीय संस्कृति अति प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। भारत में हिन्दू धर्म कई सालों से माना जाता रहा है। यही वजह है कि भारत में मदिरों की संख्या गिनते-गिनते थक जायेंगे। भारत के हर गली-मोहल्ले में एक मंदिर देखने को मिलेगा। हिन्दू धर्म में करोड़ों देवी-देवताओं को माना जाता है। यहां लगभग हर देवी-देवता के मंदिर देखे जा सकते हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि इसके अलावा कई ऐसे देश भी हैं जहां हिन्दू धर्म माना जाता है या पहले माना जाता था।

इंडोनेशिया के मंदिर हैं पूरे विश्व में प्रसिद्ध:

आज भी कुछ ऐसे देश हैं, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के मंदिर देखने को मिलते हैं। इन्ही में से एक देश है इंडोनेशिया। यहां के मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। इन मंदिरों की एक झलक पाने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग इंडोनेशिया जाते हैं। आज हम आपको इंडोनेशिया के कुछ बहुत ही खूबसूरत मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में शायद ही पहले कोई जनता होगा।

*- बाली का पुरातन सरस्वती मंदिर:

भारत में बहुत सारे सरस्वती मंदिर हैं, लेकिन बाली में बना हुआ यह सरस्वती मंदिर सबसे ख़ास है। यह सरस्वती मंदिर बाली के उबुद में बना है। इस मंदिर के पास एक सुन्दर कुंड भी है। हर साल इस मंदिर को देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

*- पुरा बेसकिह मंदिर:

यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। इस मंदिर को बाली का सबसे बड़ा और पवित्र मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर को 1995 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल कर लिया था। आपको बता दें कि इस मंदिर में कई हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।

 

*- बाली का तनह लोट मंदिर:

यह बाली में बना हुआ भगवान विष्णु का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर इंडोनेशिया के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण 16वीं सदी में किया गया था।

*- जावा का प्रम्बानन मंदिर:

जावा में बना हुआ यह मंदिर हिन्दू धर्म के तीनों प्रमुख देवताओं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित है। यह वहां का सबसे बड़ा और प्रमुख हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां त्रिदेवों के साथ-साथ उनके वाहनों के भी मंदिर बने हुए हैं, जो कहीं और देखने को नहीं मिल सकता है।

*- जावा का सिंघसरी शिव मंदिर:

यह मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भगवन शंकर की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया है। यहां हर रोज सैकड़ों लोग घूमने और दर्शन करने के लिए आते हैं।

Back to top button