दिलचस्प

धरती पर आज भी स्थित है स्वर्ग, जो कहीं और नहीं बल्कि है चीन में, जानें!

यह दुनिया बहुत बड़ी है। प्रकृति द्वारा निर्मित इस दुनिया में अनेक तरह की चीजें हैं। कुछ चीजें तो ऐसी हैं, जिन पर आसानी से विश्वास ही नहीं होता है। दुनिया में कुछ जगहें बहुत खतरनाक हैं, जिसके बारे में जानते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि कुछ जगहें ऐसी हैं, जिनकी खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए कम है। हर कोई उस जगह की खूबसूरती की तरफ खिंचा चला जाता है। सभी जीवन में एक बार उस जगह पर जाना चाहते हैं।

प्रकृति की गोद में बसी हैं खूबसूरत जगहें:

दुनिया की जितनी भी खूबसूरत जगहे हैं, वह प्रकृति की गोद में बसी हुई हैं। इंसान अपने हिसाब से कुछ जगहों को परिवर्तित करने की कोशिश में उन जगहों की खूबसूरती की ख़त्म कर देता है। लेकिन जिन जगहों पर इंसान ने छेड़-छाड़ नहीं की है, वह जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है। आज हम आपको ऐसे ही धरती के एक स्वर्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कहीं और नहीं बल्कि चीन में स्थित है।

तियाजी माउंटेन है चीन का स्वर्ग:

दरअसल हम बात कर रहे हैं चीन के तियाजी माउंटेन की। यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। तियाजी का मतलब स्वर्ग का बच्चा होता है। इस जगह पर जाने के बाद लोगों को यकीन ही नहीं होता है कि यह जगह सच में है या वह कोई सपना देख रहे हैं। इस जगह पर मार्बल की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां हैं। इस जगह की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई समुद्र तल से 1262.5 मीटर है।

वापस आने का नहीं करता है मन:

इतनी ऊंची चोटी से देखने पर सब कुछ छोटा-छोटा दिखाई देता है। इस जगह की सबसे ख़ास बात यह है कि यहां का मौसम पल भर में बदलता रहता है। चीन सरकार ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस जगह की खूबसूरती को देखने के लिए केबल कार की व्यवस्था भी की गयी है। इसके साथ ही पहाड़ियों के किनारे किनारे रास्ते भी बनाये गए हैं। इस जगह पर जाने के बाद कोई भी वापस नहीं आना चाहता है। सचमुच यह धरती के स्वर्ग जैसा है।

Back to top button