स्वास्थ्य

मूंगफली खाने से फायदे के साथ-साथ हो सकती हैं ये परेशानियां, ये लोग न खाएं

लोग ज्यादातर सर्दियों के मौसम में मूंगफली खाना पसंद करते हैं। मूंगफली जमीन के अंदर उगाई जाती है। मूंगफली में प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मूंगफली का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसके अलावा मूंगफली का स्वाद भी लोगों को बेहद पसंद आता है। सर्दियों के मौसम में धूप सेंकते हुए लोग मूंगफली खाने का खूब मजा लेते हैं। मूंगफली से तेल भी बनाया जाता है और इसके अलावा पीनट बटर, मिठाई, भुनी हुई मूंगफली आदि चीजें भी मूंगफली के प्रयोग से बनाई जाती है।

आपको बता दें कि मूंगफली हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद होती है उतना ही अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे नुकसान भी हो सकता है। आखिर मूंगफली का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए, इसके क्या नुकसान हो सकते हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

अस्थमा रोगी ना खाएं मूंगफली

जो लोग अस्थमा की बीमारी से पीड़ित हैं उनको मूंगफली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

सेंसेटिव स्किन वाले ना खाएं मूंगफली

लोगों की कई बार स्किन काफी सेंसिटिव होती है। अगर आपकी भी स्किन सेंसिटिव है तो आप मूंगफली का सेवन मत कीजिए। अगर आप मूंगफली खाते हैं तो इससे खुजली और रैशेज की दिक्कत आ सकती है, इतना ही नहीं बल्कि इसके कारण चेहरे और गले में सूजन भी आने की संभावना रहती है।

एलर्जी की शिकायत वाले लोग ना खाएं मूंगफली

लोगों को अक्सर खाने-पीने की चीजों से एलर्जी की शिकायत हो जाती है। अगर कुछ चीजें जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो इसकी वजह से हमें नुकसान भी हो सकता है। अगर आपको मूंगफली से एलर्जी की समस्या होती है तो आप मूंगफली का सेवन ना करें। आप मूंगफली अगर पहली बार खा रहे हैं तो कुछ दाने खा कर देखें, अगर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं होता है तो आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। अगर मूंगफली खाने के बाद सांस फूलने जैसी परेशानी आती है। शरीर पर लाल दाने पड़ जाते हैं तो आप मूंगफली का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

पेट गैस की परेशानी

सर्दियों के मौसम में कुछ लोग जरूरत से ज्यादा मूंगफली का सेवन कर लेते हैं, जिसके कारण उनको पेट में गैस की शिकायत उत्पन्न होने लगती है। अगर आप मूंगफली जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं तो इसके कारण सीने में जलन, पेट में परेशानी और अन्य कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

उपरोक्त आपको मूंगफली खाने के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आपको मूंगफली खाने में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो आप मूंगफली का सेवन बिल्कुल भी ना करें। आपको बता दें कि मूंगफली की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन ज्यादातर सर्दियों के मौसम में ही किया जाता है, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मूंगफली का सेवन आप नियमित रूप से ही कीजिए। अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।

Back to top button