स्वास्थ्य

हड्डियों को उम्र भर रखना चाहते हैं मजबूत तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन

आजकल के समय में लोगों की जीवनशैली काफी खराब हो चुकी है। कम उम्र से ही लोगों को तरह-तरह की बीमारियां लगने लगती हैं। आप लोगों को जानकर यह आश्चर्य होगा कि महज 25 साल की उम्र तक ही हड्डियां मजबूत होती हैं। 35 वर्ष के पश्चात हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। अगर हमारी हड्डियां कमजोर हो जाएँ तो इसकी वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर हम सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इसके लिए संतुलित और नियमित आहार का सेवन करना बहुत ही आवश्यक है। अगर हम अपने आहार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतते हैं तो इसकी वजह से हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां जन्म लेने लगती हैं, इन्हीं बीमारियों में से एक ऑस्टियोपोरोसिस है।

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डी से संबंधित रोग होता है। इस रोग में हड्डियों में फैक्चर का खतरा अधिक हो जाता है। डॉक्टर्स भी हमेशा आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर पोषक तत्वों का सेवन करते हैं तो ऑस्टियोपोरोसिस रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों को उम्र भर मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आप अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल जरूर कीजिए। तो चलिए जानते हैं आखिर किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर को आहार में शामिल जरूर करना चाहिए। डेयरी उत्पादों में विटामिन डी और कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है जो हमारी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है।

फैटी फिश का करें सेवन

अगर आप फैटी फिश को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण मौजूद होते हैं, इसके साथ ही इसमें विटामिन-D और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है जिसका सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत और सुरक्षित रहती हैं।

सोयाबीन का सेवन करें

सोयाबीन में प्रोटीन और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि सोयाबीन का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

अगर हम रोजाना नियमित रूप से ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। खासतौर पर अगर बादाम का सेवन किया जाए तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं, इतना ही नहीं बल्कि बादाम का सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। बादाम में कैल्शियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है।

हरी सब्जियों का करें सेवन

अगर हम रोजाना अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डॉक्टर्स हमेशा सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियों में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

Back to top button