स्वास्थ्य

मुंह में इस तरह के दिखे लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है मुंह के कैंसर का खतरा

वर्तमान समय में लोगों की जीवनशैली इतनी व्यस्त हो गई है कि कोई भी अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है। समय के साथ-साथ लोग कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। वैसे तो सभी बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं परंतु इन सभी बीमारियों में से कैंसर की बीमारी जानलेवा मानी गई है। अक्सर कैंसर का नाम आते ही सभी लोग चौक जाते हैं। कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। मुंह का कैंसर भी होता है, जिसको ओरल कैंसर भी कहा जाता है। मुंह के कैंसर के रोगी सबसे अधिक भारत में पाए जाते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि भारत में अधिक पैमाने पर लोग गुटखा, मसाले, खैनी आदि का सेवन करते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है कि खैनी जैसी चीजों का सेवन करने वाले लोगों को ही मुंह का कैंसर हो सकता है। जी हां, मुंह का कैंसर किसी को भी हो सकता है। अगर मुंह का कैंसर होता है तो शुरुआत में कुछ इसके सामान्य से संकेत दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या है? किन लोगों को मुंह के कैंसर का ज्यादा खतरा होता है? और मुंह के कैंसर से बचने के लिए क्या करें? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

मुँह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

  • मुंह के अंदर सफेद छाले या छोटे-मोटे घाव होना मुंह के कैंसर की शुरुआत हो सकती है।
  • मुंह के भीतर सफेद धब्बा, घाव, छाला लम्बे वक्त तक रहता है तो यह आगे चलकर मुंह के कैंसर की समस्या बन सकती है।
  • अगर कुछ निकलने में तकलीफ होती है, मुंह से दुर्गंध आती है, आवाज में परिवर्तन आ जाता है, आवाज बैठ जाती है तो यह मुंह के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
  • अगर मुंह से अधिक लार बहती है या रक्त मिश्रित लार बहना मुंह के कैंसर के लक्षण माने जाते हैं।

किन लोगों को होता है मुंह के कैंसर का अधिक खतरा?

  • कमजोर इम्यूनिटी की वजह से भी आमतौर पर मुंह के कैंसर का खतरा हो जाता है।
  • अगर मुंह की ठीक से सफाई नहीं ना की जाए तो लंबे समय में मुंह के रोग और फिर कैंसर होने की संभावना रहती है।
  • जो लोग गुटखा, जर्दा, पान, सुपारी, पान मसाला जैसी चीजों का सेवन करते हैं उन लोगों को मुंह के कैंसर का खतरा अधिक रहता है।
  • बीड़ी, सिगरेट, मदिरा, गांजा आदि का सेवन करने वाले लोगों को भी मुंह के कैंसर का खतरा अधिक रहता है।

मुंह के कैंसर से बचने के लिए क्या करना चाहिए

  • अगर आप मुंह के कैंसर से बचना चाहते हैं तो धूम्रपान और नशे से दूर रहना होगा।
  • आप अपने मुंह की रोजाना ठीक प्रकार से सफाई करें। दांतों और मुंह की अच्छी तरह दिन में दो बार सफाई करने से आप मुंह के कैंसर से बच सकते हैं।
  • अगर दांतों और मसूड़ों या फिर मुंह के अंदर किसी भी प्रकार का परिवर्तन दिखाई देता है तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कीजिए।
  • कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बा बंद चीजें, जंक फूड जैसी चीजों का सेवन ना करें।
  • अगर आप फल, सब्जी या सलाद का सेवन कर रहे हैं तो इनको अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल में लाएं।

Back to top button