विशेष

दुनिया के इन अजीबो-गरीब नाइयों और उनकी कला को देखकर हो जायेंगे दंग…

बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। महिला हो या पुरुष दोनों बालों के काफी शौकीन होते हैं। प्राचीन काल में लोगों के पास बाल काटने के लिए कुछ नहीं होता था, इसलिए वो बिना बाल काटे ही रहते थे। समय के साथ-साथ बालों का स्टाइल भी बदलता गया। पहले लोग बड़े बालों के शौकीन थे, इसलिए महिला और पुरुष दोनों बड़े-बड़े बाल रखते थे। फिर उसके बाद समय आया छोटे-छोटे बालों का तो लोग छोटे बाल रखने लगे।

आजकल होने लगा है रंगों का इस्तेमाल:

 

बालों के सफेद होने की वजह से कुछ समय पहले तक लोग उसमें डाई लगाया करते थे। फिर समय बदला और बालों को रंगने के लिए कलर का इस्तेमाल होने लगा। इसके बाद बालों में अलग-अलग रंगों का भी प्रयोग होने लगा। अब लोग बालों में नीला, पीला, गुलाबी, हरा, लाल इत्यादि रंग भी लगवाने लगे हैं। आज कल तो लोग अजीब-अजीब तरह के बाल रखने लगे हैं। देखकर एक पल को समझ में ही नहीं आता है कि ये बाल रखना चाहते हैं या नहीं रखना चाहते हैं।

बाल रखने वालों को तो सभी देखते हैं, लेकिन बाल काटने वालों को कोई नहीं पूछता है। आज हम आपको दुनिया के कुछ अजीबो-गरीब बाल काटने वालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी बाल काटने की कला देखकर आप दंग रह जायेंगे। दुनिया के हर देश में लोगों के बाल अलग-अलग तरह के होते हैं। जैसे अफ्रीकी देशों के लोगों के बाल काफी घने और घुंघराले होते हैं, इसलिए वो अलग स्टाइल रखने के शौकीन होते हैं।

बाल कटने के बाद बदल जाता है रूप:

आप देख सकते हैं कि बाल काटने से पहले लोगों का रूप कैसा दिखता है, लेकिन बाल काटने के बाद लोगों का रूप ही बदल जाता है। कुछ लोगों के बालों की स्टाइल देखकर आप हंसते-हंसते गिर जाएंगे।

Back to top button