बॉलीवुड

नोरा फतेही से लेकर एमी जैक्सन तक, इन विदेशी हसीनाओं ने अपने देसी अंदाज से चुरा लिया फैंस का दिल

अगर सुंदरता की बात की जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री का जिक्र जरूर होता है। जी हां, इस इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। समय-समय पर कई अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल चुरा लिया है। इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल की लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी दीवाने हो चुके हैं। ऐसी बहुत सी विदेशी अभिनेत्रियां हैं जिनको भारतीयों का खूब प्यार मिला है। यह विदेशी अभिनेत्रियां जब-जब देसी अंदाज में नजर आती हैं, लोग इनकी खूब तारीफ करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बाहर देश की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने देसी अवतार से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

नोरा फतेही

अभिनेत्री नोरा फतेही को भला कौन नहीं जानता। यह मोरक्को-कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं। इनका जन्म कनाडा में हुआ था। नोरा फतेही एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी हैं, इन्होंने कई आइटम सॉन्ग पर डांस भी किया है। भले ही यह भारत देश कि नहीं हैं, लेकिन ये खुद को दिल से एक भारतीय कहती हैं। दिलबर, कमरिया, साकी साकी जैसे आइटम सॉन्ग से इन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।

लॉरेन गोटिलेब

अमेरिकी डांसर, अभिनेत्री लॉरेन गोटिलेब अमेरिकी डांस बेस्ट रियलिटी शो “यू थिंक यू केन” डांस में भाग लेने की वजह से जानी जाती हैं। आपको बता दें कि इन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म “एबीसीडी” से किया था। यह झलक दिखला जा सीजन 6 में भी नजर आ चुकीं हैं।

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री हैं। यह अमेरिका रियलिटी शो अमेरिकन मॉडल सीजन 2 का हिस्सा भी रह चुकीं हैं। इन्होंने बॉलीवुड फिल्म “रॉकस्टार” में काम किया है। इस फिल्म में यह रणबीर कपूर के ऑपोजिट नजर आई थीं।

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंकाई, मलेशिया और कनाडाई वंश की हैं। यह वर्ष 2006 में श्रीलंका की मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं।

कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जन्म तुर्की में हुआ था। यह ब्रिटिश भारतीय मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैं। यह अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग शुरुआत फिल्म “बूम” से की थी।

सनी लियोनी

वर्तमान समय में सनी लियोनी को हर कोई जानता है। इनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। यह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनकी परवरिश कनाडा में हुई थी। टीवी शो बिग बॉस से इनको पहचान मिली, इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में आइटम सॉन्ग किए हैं।

एली अवराम

आपको बता दें कि एली अवराम एक ग्रीक स्वीडिश अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्वीडन से की थी। इससे पहले एली अवराम बॉलीवुड डांस टीम “परदेसी डांस ग्रुप” का हिस्सा रह चुकी हैं। इन्होंने फिल्म “मिकी वायरस” से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा स्टेनकोविक

नताशा स्टेनकोविक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मॉडल, डांसर और अभिनेत्री हैं। इन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। यह बिग बॉस सीजन 6 की हिस्सा भी रह चुकीं हैं। इन्होंने बिग बॉस में एंट्री करके अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी।

एमी जैक्सन

आपको बता दें कि एमी जैक्सन एक ब्रिटिश, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री हैं। यह साउथ फिल्मों में अधिक सक्रिय हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में तमिल फिल्म से की थी। वर्ष 2010 में फिल्म “एक दीवाना था” से एमी जैक्सन ने बॉलीवुड में एंट्री मारी।

Back to top button