दिलचस्प

Video: सांड ने किया दादी पर हमला तो जान बचाने दौड़ा पोता, वीडियो देख शूटर दादी हुई गदगद

जब हम किसी से गहरा प्रेम करते हैं तो उसके लिए अपनी जान भी खतरे में डाल सकते हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भी हुआ। यहां एक बच्चा अपनी दादी को बचाने के लिए गुस्सैल सांड तक से भीड़ गया। उसने अपनी दादी को बचाने के लिए खुद की जान भी दाव पर लगा दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

दादी को बचाने सांड से भिड़ा पोता

इस वायरल वीडियो में एक दादी सड़क पर टहलती हुई दिखाई देती है। तभी वहां खड़ा गुस्सैल सांड उन्हें जोरदार टक्कर मार गिरा देता है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है कि दादी जमीन पर घायल होकर गिर जाती है। अपनी दादी की आवाज सुन उनका पोता बिना अपनी जान की परवाह किए वहां आता है और सांड से भीड़ जाता है। हालांकि सांड उसे भी टक्कर मार गिरा देता है। इसके बावजूद बच्चा लगातार यही कोशिश करता है कि उसकी दादी को कोई चोट न आए और वह खुद आगे आकार उन्हें बचाता है।

‘शूटर दादी’ ने की बच्चे की तारीफ

हरियाणा की ‘शूटर दादी (Shooter Dadi)’ उर्फ  चंद्रो तोमर (Chandro Tomar) ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वे यह वीडियो शेयर करते हुए लिखती हैं – अपनी दादी के प्रति प्रेम और अपनी जान की परवाह ना करके असीम साहस दिखाते हुए एक मरखने सांड का सामना करने वाले इस बच्चे को सम्मान मिलना चाहिए।

देखें वीडियो


चंद्रो तोमर अक्सर सोशल मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। वे दुनिया की सबसे बूढ़ी शूटर भी हैं। उनके ऊपर बॉलीवुड फिल्म ‘सांड की आंख’ भी बन चुकी है। उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 54 हजार से ज्यादा लाइक्स और 12 हजार से अधिक ट्वीट मिल चुके हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देख लोगों ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।


वैसे आपको ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूले।

Back to top button