विशेष

भाभियों की हरकत से परेशान होकर देवर ने कोर्ट से मांगी मदद, कहा-गंदे कामों के लिए डालती हैं दवाब

एक युवक ने अपनी भाभियों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया है और कोर्ट से इंसाफ की मांग की है। इस युवक का कहना है कि उसकी भाभियां उसके साथ गलत हरकतें करती थी और उसे गलत काम के लिए मजबूर किया करती थी। भाभियों की इन हरकतों से ये काफी परेशान था। लाख समझाने पर जब भाभियां नहीं मानी तो युवक ने कोर्ट से मदद मांगी। ये मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का बताया जा रहा है।

भाभियों पर किया मुकदमा दर्ज

युवक की याचिका पर कोर्ट ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रदेश की पुलिस को युवक की दोनों भाभियों के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। वहीं पुलिस ने इस केस की जांच भी शुरू कर दी है। युवक का आरोप है कि जब उसके भाई काम पर चले जाते थे। तो उसकी दोनों भाभियां उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालती थी। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

रावण टीला क्षेत्र में रहने वाले इस युवक ने अदालत को बताया कि उसकी दोनों भाभियां उसके साथ जबरदस्ती किया करती थी। वहीं मना करने पर उसकी दोनों भाभी मारा करती थी। कई समय से वो ये सब झेल रहा था। लेकिन अब युवक ने अपनी भाभियों को सजा दिलाने की ठान ली है और इनपर केस दर्ज किया है।

भाइयों के पीछे से करती थी तंग

युवक के अनुसार उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वो अपने भाइयों के साथ रहता है। जो कि शादीशुदा हैं। भाई रोज काम के लिए बाहर चले जाते थे। जिसके बाद उसकी भाभियां उसके साथ अश्लील हरकतें करती थी। साथ में ही उसे मारती भी थी और कुछ भी कहने पर बदनाम करने की धमकी देती हैं। दोनों भाभियां संबंध बनाने के लिए दवाब डालती थी। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने कई बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। लेकिन अंत में उसने भाभियों को सजा दिलाने का फैसला लिया और पुलिस से मदद मांगी। युवक की याचिका के आधार पर कोर्ट ने आरोपी भाभियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किया है। जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और केस की जांच भी शुरू कर दी है।

Back to top button