बॉलीवुड

सलमान खान संग फिल्म में मनाई थी सुहागरात, अब बॉलीवुड से दूर हो कर करती है यह काम

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड में हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती है। ऐसे में हर एक्ट्रेस उनके साथ फिल्म में काम करना पसंद करती है। सलमान की वजह से उन्हें भी अच्छी खासी लोकप्रियता मिल जाती है। हालांकि सलमान का यह रिकार्ड रहा है कि उनके साथ काम करने के बाद भी किसी नई अभिनेत्री को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। सलमान हमेशा हिट रहते हैं लेकिन उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां हिट फ्लॉप होती रहती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं चांदनी (Chandni)।

सलमान के साथ किया था डेब्यू

चांदनी ने साल 1991 में सलमान खान के साथ ‘सनम बेवफा’ (Sanam Bewafa) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब यह फिल्म फैंस को बड़ी पसंद आई थी। फिल्म के हिट होते ही चांदनी रातोंरात फेमस हो गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने जितनी भी फिल्में की वे सभी लगभग फ्लॉप रही। कई हाथ पैर मारने के बाद भी जब वे बॉलीवुड में नाम नहीं कमा सकी तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। इस दौरान चांदनी ने अपने 6 साल के फिल्मी करियर में लगभग 10 फिल्मों में काम किया।

फ्लॉप होने के बाद रचा ली थी शादी

फिल्मों में कोई बात नहीं बनी तो चांदनी ने भी वही किया जो लगभग हर फ्लॉप एक्ट्रेस करती हैं शादी। उन्होंने साल 1994 में सतीश शर्मा से शादी रचा ली। चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा है। बॉलीवुड में डेब्यू करने के पहले उन्होंने अपना ऑनस्क्रीन नाम चांदनी रख लिया था।

विदेश में चलाती हैं डांस अकेडमी

इन दिनों चांदनी फिल्म इंडस्ट्री और इंडिया दोनों से ही दूर हैं। दरअसल वे अपने पति और दो बेटियों संग विदेश (ऑरलेंडो) में रहती हैं। हालांकि ऑरलेंडो में उनकी एक डांस अकेडमी है जिसे चांदनी खुद चलाती है। वे इंटरनेशनल लेवल पर बहुत से डांस शोज भी कर चुकी हैं।

 इस गाने से मिली थी लोकप्रियता


सलमान खान और चांदनी की ‘सनम बेवफा’ फिल्म का गाना ‘चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देंगे’ बहुत पॉपुलर हुआ था। लोग आज भी इस गाने को सुनना पसंद करते हैं। सनम बेवफा के अलावा चांदनी आज सनम, मिस्टर आजाद, जी किशन और 1942: लव स्टोरी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Back to top button