बॉलीवुड

अनुराग कश्यप ने किया कंगना रनौत पर वार, कहा- “शूट से पहले कंगना करती थीं ये काम”

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए कंगना रनौत सुर्खियां बटोर रही हैं। इन्होंने जब बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बात कही तब से किसी ना किसी बॉलीवुड हस्ती से इनकी जुबानी जंग छिड़ी रहती है। वैसे देखा जाए तो कंगना आम मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखती हैं। इसी बीच अनुराग कश्यप और कंगना रनौत के बीच सोशल मीडिया पर बहस बाजी होती रहती है। अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप में एक बात तो समान है, यह दोनों ही बेखौफ होकर धड़ल्ले से बोलते हैं। इन दोनों के बयानों पर ही जमकर बवाल होता है। यह दोनों ही एक-दूसरे पर निजी हमला करके आईना दिखाने की कोशिश करते रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कंगना को लेकर कई बातें कही थीं। फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत को लेकर किया खुलासा

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ड्रग्स विवाद पर लगातार खुलासे कर रही हैं। इसी बीच अनुराग कश्यप ने कंगना को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत शूटिंग के दौरान शेम्पेन पिया करतीं थीं। यह सब मैंने अपनी आंखों से देखा है। कंगना अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए शेम्पेन का सेवन करती थीं। जब कंगना लो कॉन्फिडेंस में होती थी तो वह ऐसा करती थी। मैंने किसी को उन्हें फोर्स करते हुए नहीं देखा। अनुराग  ने आगे बताते हुए कहा कि लोग अपना चुनाव खुद करते हैं। अगर कोई चीज किसी को अच्छी लगती है तो वह चीज इंसान जरूर करेगा। अगर कोई एक बार आपको कुछ ट्राई करवाता है तो उसके बाद आपकी चॉइस होती है कि आप करना चाहते हैं या नहीं?।

अनुराग कश्यप का ऐसा मानना है कि कोई भी इंसान किसी चीज के लिए किसी के ऊपर दबाव नहीं बना सकता है। इंसान की खुद की जिंदगी है और वह अपनी जिंदगी में खुद चुनाव करता है। अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो आप वह बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगे। अनुराग कश्यप का ऐसा बोलना साफ-साफ इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साध रहे हैं।

इससे पहले अनुराग कश्यप ने रवि किशन को लेकर कही थी ये बात

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन के बारे में कहा था कि “रवि किशन को मैं बहुत समय से जानता हूं। वह मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मेरी फिल्म मुक्केबाजी में काम किया था। रवि किशन अपने दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले, शिव शिव शंभू कहकर करते थे। एक समय ऐसा था जब वह भी गांजा पिया करते थे। यही जिंदगी है। इस बारे में सब जानते हैं। दुनिया जानती है। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ना जानता हो कि रवि किशन गांजा पिया करते थे। उन्होंने अब छोड़ दिया होगा, क्योंकि अब वह एक मंत्री बन गए हैं…।” अनुराग कश्यप ने आगे बोला था कि “लेकिन क्या आप इस बात को ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़ेंगे। नहीं? मैं रवि को इसके लिए जज नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कभी गांजे को ड्रग्स के तौर पर नहीं देखा।”

Back to top button