बॉलीवुड

बेपनाह प्यार होने के बावजूद दीपिका ने छोड़ा था रणबीर का हाथ, सामने आई ये बड़ी वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पदुकोण का नाम जब से ड्रग्स मामले में सामने आया है, तब से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि पिछले दिनों दीपिका का एक चैट सामने आया था, जिसमें दीपिका अपनी मैनेजर करिश्मा से माल (ड्रग्स) मंगवाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा उस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके लिए दीपिका ने करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड की थी। लिहाजा इन सभी को आधार बनाकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए तलब किया है। खैर आज हम यहां दीपिका के ड्रग्स कनेक्शन की नहीं बल्कि उनके रणबीर कपूर के साथ लव कनेक्शन के बारे में बात करेंगे।

दीपिका-रणबीर रिलेशनशिप

ये बात तो जगजाहिर है कि दीपिका पदुकोण और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया। कहा जाता है कि जब दोनों रिलेशनशिप में थे, तब इन्हें दूसरा कुछ भी नजर नहीं आता था। हालांकि दोनों की लव स्टोरी का काफी दुखत अंत हुआ था।

यहां से शुरू हुई थी लव स्टोरी

एक जमाना था जब रणबीर कपूर और दीपिका पदुकोण इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल हुआ करते थे। इनकी लव स्टोरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और लोकप्रिय लव स्टोरीज में से एक है। बता दें कि दोनों ने साल 2007 में पहली बार फिल्म बचना ए हसीनों में एक साथ काम किया था। माना जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा और एक समय आया जब दोनों की रिलेशनशिप की खबरों से पूरा सोशल मीडिया छा गया था। कई दफा तो दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं हुई, लेकिन इससे पहले ही इस रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

जानिए क्यों हुआ था ब्रेकअप

दीपिका और रणबीर एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। फिर ऐसा क्या हो गया, जो इनके रिश्ते का इतना बुरा अंत हुआ? दरअसल दीपिका, रणबीर को लेकर काफी पॉजेसिव थीं। उन्हें रणबीर की लड़कियों से दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं थी। बता दें कि उन दिनों कई दूसरे एक्ट्रेस के साथ रणबीर के नाम की चर्चा होती थी और ये बात दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं थी। सूत्रों की मानें, तो दीपिका जल्द ही रणबीर से शादी करना चाहती थीं। मगर दोनों का ब्रेकअप हो गया और इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया।

रणबीर से ब्रेकअप के बारे में दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मैं रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थी, तो मुझे कई लोगों ने कहा कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है। दीपिका कहती हैं कि रणबीर मुझे धोखा दे रहा था, ये बात मैं जानती थी, लेकिन मैंने उसे दूसरा मौका दिया था। मगर एक दिन मैंने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया था। दीपिका कहती हैं कि रिलेशनशिप में रहते हुए मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मुझे लगता है कि धोखा देने से बेहतर है कि हमेशा सिंगल रहो। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दीपिका और रणबीर कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं बल्कि उन्होंने फिल्मों में साथ काम भी किया है।

Back to top button