राशिफल

शनि की चाल में परिवर्तन से इन 5 राशि वालों को होगा नुकसान, तो दूसरे राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु को छायाग्रह माना जाता है। यही नहीं बल्कि 9 ग्रहों के परिवार में ये दोनों ग्रह सबसे क्रूर ग्रह भी कहे जाते हैं। बहरहाल पिछले दिनों ही राहु और केतु का राशि परिवर्तन हुआ है और अब न्याय के देवता माने जाने वाले शनि मार्गी होने वाले हैं। बता दें कि शनिदेव 29 सितंबर को मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। इससे पहले शनि ने बीते 11 मई से मकर राशि में ही वक्री चाल चलना शुरू किया था, लेकिन अब वो फिर से सीधी चाल चलने वाले हैं। लिहाजा ज्योतिष के ज्ञानियों का मानना है कि शनि की सीधी चाल का कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अशुभ होगा, तो वहीं कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है। आइये जानते हैं शनि की सीधी चाल से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

इस राशि के जातकों पर शनि की सीधी चाल का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रूके हुए धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। अगर आपका स्वास्थ्य पिछले काफी दिनों से खराब है, तो जल्द ही इसमें सुधार होगा। मेष राशि पर अष्टम की ढैय्या थी, जो शनि की सीधी चाल से समाप्त हो जाएगी। लिहाजा मेष राशि वालों को राहत मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। शनि की सीधी चाल से स्वास्थय संबंधी परेशानियां दूर होंगी। संतान की ओर से कुछ अच्छी खबरें मिल सकती है। पारिवारिक उलझनें खत्म होंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन पैसों के लेन-देन के मामले में सतर्क रहें।

मिथुन राशि

शनि की सीधी चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए अशुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस राशि पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है और अब शनि की सीधी चाल से आपको अपने कार्यों में असफलता हाथ लग सकती है। फिजूल के खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक तनातनी भी बढ़ सकती है और इसमें आपको काफी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को मानसिक रूप से काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस वक्त आपको काम-धंधे में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

अगर आप पिछले काफी दिनों से पारिवारिक मसलों में उलझे हुए हैं, तो जल्द ही इसका समाधान मिल जाएगा। नौकरी पेशा वाले लोगों के आय में वृद्धि होगी और पदोन्नति के भी आसार बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको फिजूल खर्जी से बचना होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान रूपए पैसे के मामलों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थय में भी उतार-चढ़ाव रहेगा, बदलते मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक उलझनें रहेंगी, आपके और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि की जातकों के लिए भी शनि की सीधी चाल काफी शुभ फल लेकर आ रहा है। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पैसों के मामले में थोड़ा सम्हल कर खर्च करें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी।

तुला राशि

तुला राशि पर शनि की सीधी चाल का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। घर में कई तरह की परेशानियां एक साथ आ सकती हैं। फिजूल चीजों में अधिक धन व्यय करेंगे। अगर आपने कहीं इनवेस्ट किया है, तो वो पैसे भी डूब सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खटास बढ़ेगी और परिवार समेत कार्यक्षेत्र की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि

शनि की सीधी चाल का वृश्चिक राशि के जातकों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। दांपत्य जीवन में आ रही पेरशानियां जल्द ही दूर होंगी। साथ ही घर में चल रहे लड़ाई झगड़े भी खत्म होंगे। मकान निर्माण या मरम्मत कराने का अच्छा मुहूर्त है। संतान की सफलता आपको खुशियां देंगी। पैतृक संपत्ति से कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है।

धनु राशि

शनि की सीधी चाल से आय में कमी होगी और भौतिक सुख सुविधा की चीजों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। इसको लेकर आपके घर में खींचतान होगी। अगर आप आने वाले दिनों में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए अपनी इस योजना को स्थगित कर दें। संतान की असफलता आपको निराश कर सकती है। आपकी जमा पूंजी पर सेंध लग सकती हैं, सतर्क रहें।

मकर राशि

शनि की सीधी चाल से मकर राशि की जातकों के क्रिएटिव स्किल में निखार आएगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो दोनों को फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। इस दौरान माता पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की सीधी चाल का काफी बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। कई तरह की परेशानियां एक साथ आ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त रहेंगे। अचानक कोई ऐसा खर्च आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। अगर इस दौरान घर बनवाने की सोच रहे हैं, तो अपनी इस योजना को कुछ दिनों के लिए टाल दें। पैसे हिसाब से ही खर्च करें। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों को शामिल न होनें दें वरना परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल होने से आर्थिक मोर्चे पर बड़ा फायदा होता हुआ दिख रहा है। खर्च नियंत्रित होंगे। बेवजह हो रहे खर्च में कमी आएगी। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा मिला जुला असर रहेगा। बदलते मौसम की वजह से सर्दी और बुखार हो सकता है, सतर्क रहें और स्वस्थ रहें।

Back to top button