अध्यात्म

कुंडली में विवाह योग ना होने पर कर दें ये उपाय, एक साल के अंदर मिल जाएगा जीवन साथी

कई लोगों का विवाह जल्द हो जाता है। जबकि कई लोगों के विवाह में देरी होती है और लाख कोशिशों के बाद ही उन्हें जीवन साथी मिल पाता है। अगर आपकी आयु विवाह के योग्य हो गई है और आपको जीवन साथी नहीं मिल रहा है, तो आप बृहस्पतिवार के उपाय किया करें। बृहस्पतिवार के उपाय करने से जीवन साथी आसानी से और सही आयु में मिल जाता है। दरअसल जिन लोगों की कुंडली में विवाह योग नहीं होता है, उन लोगों का विवाह होना असंभव हो जाता है।

जिन लोगों के विवाह होने में दिक्कत आ रही हैं, वो एक बार अपनी कुंडली किसी पंडित को दिखा दें और कुंडली में अगर विवाह योग ना हो, तो नीचे बताए गए उपायों को सच्चे मन से कर दें। इन उपायों को करने से विवाह योग बन जाता है और एक साल के अंदर शादी भी हो जाती है।

विवाह योग ना होने पर करें बृहस्पतिवार के उपाय

बृहस्पति ग्रह अगर कुंडली में कमजोर होता है, तो जातक का विवाह नहीं हो पाता है या विवाह होने में देरी हो जाती है। इसलिए ये जरूरी है कि ये ग्रह आपकी कुंडली में मजबूत हो। वहीं इस ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह की पूजा करें व बृहस्पति ग्रह का पाठ पढें। ऐसा करने से जल्द विवाह का योग बन जाता है।

गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह का दिन माना जाता है और इस ग्रह से पीला रंग जुड़ा हुआ है। इसलिए आप बृहस्पतिवार को पीले रंग के कपड़े धारण किया करें। साथ में ही इस दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करें।

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी जरूर डालें। साथ में ही नहाने के बाद हल्दी का तिलक माथे या पर गले पर लगा लें।

केले के पेड़ पर बृहस्पति ग्रह का वास माना जाता है। इसलिए इस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए केले के पेड़ की पूजा जरूर करें। लगातार 11 गुरुवार केले के पेड़ की पूजा करने से जल्द ही जीवन साथी मिल जाता है। केले के पेड़ की पूजा करते समय, सबसे पहले इसपर हल्दी और चने की दाल चढ़ा दें। इसके बाद पेड़ पर मोली का धागा रख दें और एक घी का दीपक जला दें। अब पेड़ पर जल अर्पित करें। केले के पेड़ की पूजा करने के बाद हो सके तो इसे पेड़ के सामने बैठकर बृहस्पति ग्रह की कथा भी पढ़ लें।

जो लोग गुरुवार का व्रत करते हैं, उनका विवाह योग बन जाता है। इसलिए विवाह योग ना बनने पर आप 11 गुरुवार व्रत करें और इस दिन केवल मीठी चीज का ही सेवन करें।

गाय की सेवन करने से भी विवाह योग बन जाता है। गुरुवार के दिन सुबह गाय के लिए रोटी बनाएं और इस रोटी पर गुड लगा दें। इसके बाद ये रोटी गाय को खिला दें। रोटी की जगह आप चाहें तो हरी घास भी गाय को खाने के लिए दे सकते हैं।

बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के लिए केलो का दान करें। केलों का दान करने के अलावा आप चाहें को मंदिर भी इन्हें चढ़ा सकते हैं।

बृहस्पति को मजबूत करने के लिए इस ग्रह से जुड़े मंत्रों का जाप कम से कम 101 बार करें। ये मंत्र इस प्रकार हैं-

  1. ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

2. ऊं बृं बृहस्पतये नम:। और

3. ऊं अंशगिरसाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो जीव: प्रचोदयात्।

4. देवानां च ऋषीणां च गुरुं का चनसन्निभम।

5. बुद्धि भूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पितम।

तो ये थे बृहस्पतिवार के कुछ उपाय, जिन्हें करने से विवाह जल्द हो जाता है। इसलिए आप इन उपाय को जरूर करें।

Back to top button