विशेष

K नाम की लड़कियों में होती हैं ये खूबियां, जानिए इनसे जुड़े कुछ खास रहस्य

हर व्यक्ति का स्वभाव, दूसरे व्यक्ति से अलग होता है। यही वजह है कि हर व्यक्ति की अपनी अलग पहचान होती है। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि किसी भी व्यक्ति पर उसकी राशि का गहरा असर पड़ता है। ठीक ऐसे ही हर इंसान पर उसके नाम का असर भी देखने को मिलता है। बहरहाल, आज हम इस आर्टिकल में अंग्रेजी के K अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों के बारे में विस्तार से जानेंगे..

हुक्म चलाने वाली

कनिका कपूर

K अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों को दूसरों पर हुक्म जमाना हमेशा अच्छा लगता है। इन लड़कियों को ये जरा भी बर्दाश्त नहीं होता है कि इनकी कोई चीज गलत हो जाए। साथ ही ये गलती होन पर बिल्कुल भी उस चीज को सहन नहीं कर पाती हैं। ये जब रिलेशनशिप में रहती हैं, तो अपने पार्टनर पर भी हुक्म चलाती हैं।

गुस्सैल

ये लड़कियां छोटी छोटी चीजों पर गुस्सा करती हैं और बहुत जल्दी नाराज हो जाती हैं। वैसे तो ये स्वभाव से खुशमिजाज होती हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये किसी की परवाह नहीं करती हैं। यहां तक कि ये गुस्से में अपने माता-पिता को भी नहीं छोड़ती हैं। इनके इसी दुर्गुण के कारण इन्हें कई बार अपने करीबियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है।

सुंदर और केयरिंग

कटरीना कैफ

K अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां दिखने में काफी सुंदर होती हैं। इनकी सुंदरता के कारण इन लड़कियों की फ्रेंडलिस्ट काफी लंबी होती है क्योंकि हर कोई इनका दोस्त बनना चाहता है। सुंदर होने के साथ साथ ये काफी केयरिंग नेचर की भी होती हैं। ऐसे में ये अपने पार्टनर की छोटी से छोटी चीज का पूरा ख्याल रखती हैं। साथ ही ये अपने घर-परिवार को भी काफी अच्छे से संभालती हैं और ससुराल में भी ये अपने केयरिंग नेचर के कारण सबकी चहेती बन जाती हैं।

ईमानदार

ये लड़कियां हर रिश्ता ईमानदारी से निभाती हैं। लव लाइफ की बात करें तो ये अपने पार्टनर को धोखा देने का कभी सोच भी नहीं सकती हैं। इसके अलावा बात अगर इनके मैरिड लाइफ की करें तो ये अपने पति के लिए पूरी तरह से समर्पित और वफादार होती हैं।

अपने हक के लिए लड़ने वाली..

करीश्मा कपूर

K अक्षर से शुरू होने वाली नाम की लड़कियां हमेशा अपने हक के लिए लड़ती हुई नजर आती हैं। अगर इनके साथ कभी गलत व्यवहार होता है तो ये उसे बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाती हैं। लिहाजा ये हर गलत काम के खिलाफ अपना आवाज बुलंद करती हैं। साथ ही किसी जरूरतमंद को हमेशा मदद करने के लिए भी तैयार रहती हैं।

साफ दिल वाली..

इन लड़कियों के दिमाग में कभी किसी के लिए गलत विचार पैदा नहीं होते हैं। साफ दिल की होने की वजह से किसी के प्रति गलत बात ये सोचती भी नहीं हैं। ये कभी कोई बात अपने दिल में छिपाकर नहीं रखती हैं । ये लड़कियां कभी किसी को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। लिहाजा इनके इस गुण के कारण इनके पार्टनर इनसे काफी खुश रहते हैं।

हमेशा जीतने की सोचती हैं..

करीना कपूर

ये लड़कियां किसी भी काम को आधे अधूरे मन से नहीं करती हैं बल्कि हर काम गहराई से सोच समझकर करती हैं। यही नहीं, अगर ये लड़कियां एक बार जो ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। इन्हें हार कभी बर्दाश्त नहीं होती है।

कोमल स्वभाव वाली

K अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। छोटी सी बात भी ये अपने दिल पर लगा लेती हैं और भावुक हो जाती हैं।

प्यार में सीरियस

कियारा आडवाणी

ये अपने रिलेशनशिप में काफी सीरियस होती हैं। साथ ही पार्टनर के मामले में काफी गंभीर रहती हैं, इन्हें बिल्कुल नहीं पसंद होता है कि कोई इनके पार्टनर के करीब आए। इसके अलावा ये अपना पार्टनर ढूंढने में काफी वक्त लेती हैं, क्योंकि इन्हें अपने पार्टनर में कई तरह की खूबियां चाहिए होती हैं।

दूसरों की खुशी का रखती हैं ख्याल…

इन लड़कियों के लिए अपने घर-परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। लिहाजा ये अपने घर के सभी सदस्यों की खुशी का बखूबी ख्याल रखती हैं। साथ ही ये कोशिश करती हैं कि कोई भी इनसे नाराज न हो जाए।

परफैक्शन

कविता कौशिक

ये लड़कियां कोई भी काम आधा अधूरा नहीं छोड़ती हैं और ना ही इन्हें आधा-अधूरा काम पसंद होता है। इन लड़कियों को हर काम में परफैक्शन चाहिए होता है, ऐसे में ये हर काम पूरी मेहनत और लगन से करती हैं।

Back to top button