स्वास्थ्य

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को सबसे अधिक काटते हैं मच्छर, जानिये क्या कहता है आप का ब्लड ग्रुप

मच्छर के काटने से कई तरह की बीमारी हो जाती हैं और कई बार तो इंसान की जान भी चली जाती है। बारिश के मौसम में मच्छर अधिक होते हैं और इनकी वजह से बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में मच्छरों से ज्यादा सर्तक रहने की जरूरत होती है और घर के आसपास सफाई रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है। मच्छरों पर कई सारी रिसर्च भी की गई है। जिसमें पाया गया है कि मच्छर एक ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा काटते हैं। दरअसल 4 तरह के ब्लड ग्रुप होते हैं। जो कि ए, बी, एबी और ओ के नाम से जाने जाते हैं। हर व्यक्ति का इन चारों में से एक ब्लड ग्रुप होता है।

कई रिसर्च मे पाया गया है कि मच्छर ‘ओ’ ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक काटते हैं। वहीं ए ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर कम काटते हैं। जबकि एबी ग्रुप के लोगों को मच्छरों द्वारा समान्य रुप से काटा जाता है।

ब्लड ग्रुप के अलावा मच्छर इंसान की गंध के चलते भी उन्हें काटा करते हैं। इसलिए जिन लोगों को अधिक पसीना आता है, मच्छर उन्हें  खूब काटते हैं। दरअसल पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, अमोनिया आदि होते हैं और इनकी गंध के कारण मच्छर काटा करते हैं।

गर्भवती महिलाओं को भी होता है खतरा

कई रिसर्च में ये भी पाया गया है कि गर्भवती महिलाओं को भी मच्छर अधिक काटा करते हैं। दरअसल गर्भवती महिलाएं तेजी से सांस लेती हैं और मच्छर co2 गैस की तरफ खींचे चले आते हैं। इसके अलावा शरीर का गर्म तापमान  होने पर भी  मच्छर अधिक काटा करते हैं।

आइसोल्युसिन का ज्यादा होना

जिन लोगों के शरीर में आइसोल्युसिन ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि जो लोग अधिक बीयर पीते हैं उन्हें भी मच्छर खूब परेशान करते हैं। हालांकि इस बात पर शोध अभी किया जा रहा है।

मच्छरों के काटने पर अभी और भी शोध किए जा रहे हैं और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर मच्छर और किन चीजों के कारण इंसान को काटा करते हैं।

Back to top button