बॉलीवुड

VIDEO: अक्षय कुमार को चाहने लग गए थे करण जोहर बाद में पता चला की काजोल का क्रश भी अक्षय है

काजोल (Kajol) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें बहुत सी फिल्म करण जौहर (Karan Johar) ने बनाई है। ऐसे में करण और काजोल आपस में एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। ये दोनों आपस में गहरे दोस्त हैं। इसलिए एक दूसरे के सभी राज़ भी अच्छे से जानते हैं। कुछ समय पहले करण ने काजोल का एक ऐसा राज़ सबको बता दिया था जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया था।

काजोल को था अक्षय कुमार पर क्रश

दरअसल करण और काजोल कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो पर आए हुए थे। यहां उन्होंने बताया कि काजोल को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर क्रश था। करण ने बताया कि

“काजोल को अक्षय कुमार पर अच्छा खासा क्रश था. पूरे प्रीमियर में वह अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी और मैं उसका सहारा बन गया था. क्योंकि कहीं न कहीं मैं भी अक्षय कुमार को ही ढूंढ रहा था.”

करण की यह बात सुन कपिल और अर्चना जोर जोर से हंसने लगते हैं।

करण जौहर ने खोल राज़

यह पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर ‘बॉलीवुड नॉन स्टॉप’ नाम के एक पेज ने शेयर किया है। काजोल का यह राज़ बहुत से लोगों को नहीं पता था, लेकिन करण ने कपिल के शो पर इसे खोल दिया। गौरतलब है कि काजोल वर्तमान में अजय देवगन (Ajay Devgan) की बीवी हैं। इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम युग और न्यासा हैं।

देखें वीडियो


वैसे इसमें काजोल की भी कोई गलती नहीं है। अक्षय कुमार की पर्सनालिटी ही कुछ ऐसी है कि किसी को भी उनके ऊपर क्रश आ जाएगा। फिर वह काजोल हो या करण जौहर।

मां को दी जन्मदिन की बधाई


काजोल सोशल मेडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां तनुजा को 77वें जन्मदिन की शुभकामना दी। गौरतलब है कि काजोल आखिरी बार तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन संग नजर आई थी।

Back to top button