अध्यात्म

अगर आपके नाखून पर भी हैं सफेद निशान, तो समझ लीजिए खुलने वाली है किस्मत की तिजोरी

समुद्रशास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर मौजूद तिल और नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान का काफी महत्व होता है। समुद्रशास्त्र में ये विस्तार से बताया गया है कि आखिर नाखून पर बनने वाले सफेद निशान शुभ फल देते हैं या अशुभ फल? चलिए जानते हैं, आखिर नाखून पर पड़ने वाले इन निशान का आपके जीवन में क्या असर पड़ता है।

समुद्रशास्त्र के मुताबिक नाखून पर पड़ने वाले सफेद निशान कई बार हमारे जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं। दूसरी तरफ मेडिकल साइंस का मानना है कि नाखून पर पड़ने वाले ये सफेद निशान शरीर में खून की कमी की वजह से होते हैं। हालांकि समुद्रशास्त्र का कहना है कि ये निशान इंसान के रूपए, पैसे और करियर संबंधित सभी जानकारी देते हैं।

अंगूठे पर निशान का महत्व..

समुद्रशास्त्र में ये बताया गया है कि जिस व्यक्ति के अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान पाया जाता है, वो व्यक्ति व्यापार में काफी तरक्की करता है। साथ ही ये निशान किसी नए दोस्त के मिलने के संकेत भी देते हैं। यही नहीं बल्कि ये निशान बताते हैं कि आपको कोई गिफ्ट देने के बारे में विचार कर रहा है।

तर्जनी पर निशान का महत्व

अंगूठे के अलावा जिस व्यक्ति के तर्जनी उंगली पर ये सफेद निशान होते हैं, वह अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को समाज में काफी मान सम्मान मिलता है और कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिलता है। अगर व्यापार से जुड़े हैं, तो आगे आपको कुछ बड़ा फायदा हो सकता है।

मध्यमा उंगली पर निशान का महत्व

जिस व्यक्ति के मध्यमा यानी हाथ के बीच वाली ऊंगली के नाखून पर अगर सफेद निशान पाया जाता है, तो यह काफी शुभ माना जाता है। समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति को हमेशा बाहर घूमने का शौक होता है। साथ ही नौकरी या व्यवसाय संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आपको भी अपने मध्यमा ऊंगली के नाखून पर इस तरह के निशान दिखते हैं, तो आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहना चाहिए।

अनामिका ऊंगली पर निशान का महत्व

अगर आपके अनामिका ऊंगली के नाखून पर सफेद दाग हैं, तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आप समाज और सरकार द्वारा सम्मानित होने वाले हैं। यही नहीं बल्कि आपके यश और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होने वाली है, इसके अलावा अगर आप पैसे की तंगी से गुजर रहे हैं तो बहुत जल्द आपकी ये समस्या भी दूर हो जाएगी।

काले पीले और गुलाबी निशान का महत्व

समुद्रशास्त्र में नाखूनों पर सफेद निशान को शुभ माना गया है, लेकिन अगर काला निशान पड़ता है, तो ये अशुभ माना गया। जबकि पीला निशान बीमारियों को सूचित करता है और साथ ही आपकी असफलता की ओर भी इंगित करता है। वहीं अगर गुलाबी निशान पड़ते हैं, तो ये आपकी सफलता को दर्शाता है।

Back to top button