बॉलीवुड

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद TV के इन सितारों ने तोड़ा रिश्ता, महीनो गुजारा था साथ में

टीवी की दुनिया से अक्सर ये खबरें देखने सुनने को मिल जाती हैं कि शूटिंग के दौरान ही को-स्टार्स के बीच प्यार हो गया। इसके बाद ये रिश्ता आगे बढ़ने लगता है और इनके रिलेशनशिप की खबरों से सोशल मीडया भर जाता है। बहरहाल आज हम टीवी दुनिया के ऐसे कपल्स की बात करने वाले हैं, जिनके बीच पहले प्यार हुआ और उसके बाद वे लिव इन में रहने लगे। लिव इन में टाइम स्पेंड करने के बाद कई सितारों की शादी हो गई तो कुछ कपल्स ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए। आइये जानते हैं, आखिर कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल…

आशा नेगी और रित्विक धनजानी

आशा और रित्विक दोनों ने काफी लंबे समय तक लिव इन में एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया। दोनों की शादी की खबरें भी हवाई होने लगी थीं। माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन इसी साल अप्रैल में दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया।

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर

टीवी के जाने माने अभिनेता करण कुंद्र अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, दोनों लिव इन में भी रहे। फैंस इस कपल को मेड इन हेवन कहते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है।  मालूम हो कि इन दिनों अनुषा अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं, तो करण भी अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। अपने ब्रेकअप की खबर पर हाल ही में अनुषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

अनुषा ने अपने इस्टा पोस्ट पर लिखा, मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी ना समझा जाए। उन्होंने कहा, ऐसे समय में जब पूरी दुनिया एक महामारी से जूझ रही है, आप किसी के पर्सनल लाइफ का मजाक उड़ा रहे हैं।

रश्मि देसाई और अरहान खान

बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और अरहान खान ब्रेकअप से पहले लंबे समय तक एक दूसरे के साथ लिव इन में रहे। बता दें कि रश्मि के फ्लैट में दोनों साथ रहते थे, लेकिन बिग बॉस सीजन 13 में पार्टिसिपेट करने के बाद दोनों के रिलेशनशिप पूरी तरह से बदल गई थी। बता दें कि शो के होस्ट सलमान खान ने अरहान के पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए थे, दरअसल अरहान खान ने रश्मि देसाई से ये बात छिपाई थी कि उनकी पहली शादी से एक बच्चा भी है। ये बात जानने के बाद रश्मि का भरोसा टूट गया और शो के दौरान ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

आरती सिंह और अयाज खान

बिग बॉस सीजन 13 में एक स्पेशल टास्क के दौरान  आरती सिंह और अयाज खान के रिलेशनशिप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल शो के कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने ये खुलासा किया था कि आरती और अयाज की शादी हुई थी और फिर ये शादी टूट गई। हालांकि शेफाली की बात को झूठ बताते हुए आरती ने अयाज खान के साथ अपनी शादी की बात को पूरी तरह से नकारा था। खैर, दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट जरूर किया था और लिवइन रिलेशनशिप में भी रहते थे। आरती और अयाज शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अयाज की अम्मी ने आरती के दूसरे धर्म से होने के कारण इस शादी को मंजूरी नहीं दी। हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

एकता कपूर के लोकप्रिय और मशहूर टीवी शो पवित्र रिश्ता ने सुशांत और अंकिता की जोड़ी बनाई थी। इस शो में काम करते हुए दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे और दोनों का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा था। इसके बाद दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। सुशांत और अंकिता के फैंस इस जोड़ी को मेड फॉर इच अदर कहते थे। दोनों ने लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया, इसके बाद साल 2016 में अंकिता और सुशांत ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए।

आशका गरोडिया और रोहित बक्शी

आशका और रोहित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, इन दोनों ने भी काफी लंबा वक्त एक दूसरे के साथ गुजारा। हालांकि दोनों का प्यार हमेशा के लिए नहीं टिक पाया। बता दें कि आशका और रोहित 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसमें कई वर्षों तक दोनों लिव इन में भी रहे। नजी कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया, इसके बाद आशका ने अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल को डेट करना शुरू किया। बता दें कि दोनों ने साल 2018 में शादी भी कर ली।

करिश्मा तमन्ना और उपेन पटेल

बिग बॉस ने कई जोड़ियां तोड़ी हैं, तो कई जोड़ियां बनाई भी हैं। करिश्मा और उपेन बिग बॉस के आठवें सीजन में साथ नजर आए थे। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। बिग बॉस के घर से बाहर भी दोनों ने लगातार अपने रिलेशनशिप को मेंटेन किया और  साल 2015 में दोनों को नच बलिए में भी बतौर कंटेस्टेंट एक साथ देखा गया। इसी शो के दौरान उपेन ने करिश्मा को रिंग पहनाकर सगाई कर ली थी, हालांकि इसके 2 साल दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Back to top button