अध्यात्म

तुलसी का पौधा सूखने पर ना करें इसे फेंकने की गलती, पढ़ें इस पौधे से जुड़े नियम

तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र माना जाता है और इस पौधे की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे का वर्णन करते हुए लिखा गया है कि ये पौधा भगवान विष्णु जी को बेहद ही प्रिय है और इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। इतना ही नहीं विष्णु जी की पूजा करते हुए उन्हें तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि विष्णु जी की पूजा करते हुए अगर उन्होंने तुलसी का पत्ता ना चढ़ाया जाए, तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।

धार्मिक महत्व के अलावा इस पौधे से औषधीय गुण भी जुड़े होते हैं और घर में ये पौधा होने से कीड़े मकोड़े दूर रहते हैं। तो आइए नजर डालते हैं तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ विशेष बातों पर –

तुलसी के पौधे से जुड़ी विशेष जानकारी –

होता है देवी लक्ष्मी का स्वरूप

तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का भी स्वरूप माना जाता है। इसलिए जो लोग रोज तुलसी के सामने दीपक जलाते हैं। उनपर देवी लक्ष्मी की कृपा बन जाती है और जीवन में धन की कमी कभी भी नहीं होती है। साथ में ही घर में सुख-शांति भी बनीं रहती है। इसलिए धन की कमी होने पर रोज तुलसी मां का पूजन करें व इनके सामने तेल या घी का दीपक जरूर जलाएं।

घर के दोष हो जाते हैं दूर

तुलसी का पौधा घर में होने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों में वास्तु दोष होता है। वो लोग घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा दें। इसे लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।

जरूर करें तुलसी का सेवन

तुलसी के पत्तों का सेवन भी किया जाता है। रोज तुलसी के पत्ते खाने से शरीर सेहतमंद बना रहता है। इसलिए आप तुलसी के पत्ते खाया करें। तुलसी के पत्ते का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप तुलसी के पत्तों का पानी पी सकते हैं या इसे चाय में भी डाल सकते हैं। रोजाना ये पत्ता खाने से सांस और अस्थमा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।

घर में आने लग जाते हैं सुख

अगर घर में अक्सर लड़ाई रहती है, तो आप तुलसी का पौधा घर ले आएं। घर में तुलसी का पौधा लाने से घर का माहौल अच्छा हो जाता है और घर में सुख शांति कायम हो जाती है।

नकारात्मक शक्तियां रहें दूर

घर में नकारात्मक शक्ति  महसूस होने पर तुलसी के पौधे की पूजा करें। इस पौधे के घर में होने से व इसकी पूजा करने से नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

  • शास्त्रों में तुलसी के पौधे का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि इस पौधे के पत्तों को एकादशी, रविवार और मंगलवार को नहीं तोड़ना चाहिए। इसलिए इन दिन तुलसी के पत्ते ना तोड़ें।
  • तुलसी के पौधे को हमेशा सही दिशा में ही रखें। तभी आपको फायदा मिलेगा। वास्तुशास्त्र के अनुसार ये पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखान चाहिए। वहीं इस पौधे को कभी भी घर के अंदर ना रखें। ये पौधा आंगन या छत्त पर ही रखा जाता है।
  • तुलसी का पौधा सूख जाने पर इसे फेंके नहीं। दरअसल कई लोग तुलसी का पौधा सूख जाने पर इसे कहीं पर भी फेंक देते हैं, जो कि गलत है। तुलसी के पौधे के सूख जाने के बाद इसे नदी या कुँए में प्रभावित करना चाहिए।

Back to top button