समाचार

पिता के कब्र की सफाई के लिए मां और बेटी गए थे कब्रिस्तान, वापसी में हो गया बहुत बड़ा काण्ड

उत्तर प्रदेश में बदमाशों ने स्कूटी पर सवार मां और बेटी को अपना निशाना बनाते हुए, उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें मां की मौत हो गई। जबकि बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। ये घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। बताया जा रहा है कि डेविना अपनी बेटी डेलसिया के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने इनपर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों ने पुलिस को तुरंत फोन कर घटना की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस इन दोनों को अस्पताल ले गई। हालांकि रास्ते में ही डेविना की मौत हो गई। जबकि इनकी बेटी डेलसिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। डेविना की आयु 42 साल की थी। जबकि इनकी बेटी 16 साल की हैं।

कब्रिस्तान से आ रही थी घर

पुलिस के अनुसार डेविना और उनकी बेटी डेलसिया कब्रिस्तान गई थी। यहां पर डेविना के पिता की क्रब थी। जिसकी इन्होंने सफाई की थी। वहीं घर आते समय डेविना अपनी मां के यहां चले गई थी। जो कि पास में ही रहती हैं। वहीं मां के घर से वापस आते समय बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें डेविना और उनकी बेटी को गोली लग गई। डेविना को इस हमले में 2 और उनकी बेटी को 1 गोली लगी थी। वहीं रविवार को सुबह 11.40 बजे शाहपुर इलाके के बशारतपुर सेंट जॉन्स चर्च गली में हुए इस हमले से इलाके के लोग डरे हुए हैं। क्योंकि इन बदमाशों ने बेखौफ होकर ये हमला किया है।

हमले की वजह नहीं है साफ

बदमाशों ने साजिश के तहत ये हमला किया है। हालांकि किस वजह से ये हमला किया गया ये साफ नहीं हो सका है। लेकिन माना जा रहा है कि शायद जमीन के विवाद को लेकर ये हमला किया गया हो। इस घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद ही सामने आया है और  एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। डीआईजी राजेश डी मोदक के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटी को गोली मारी है, जिससे मां की मौत हो गई। बेटी घायल है।

डेविना कुशीनगर के अहिरौली में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात थी। जबकि इनके पिता सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक थे। इनके पिता डेविड अंतरिया की जंयती पर ये अपनी बेटी के साथ कब्रिस्तान की सफाई के लिए गई थी। लेकिन रास्ते में इनपर हमला कर लिया गया। जिसमें डेविना की मौत हो गई। जबकि बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक है।

Back to top button