विशेष

पत्नी को कर लिया था पड़ोसी ने अगवाह, एक महीने बाद फोन पर बताई पति को सच्चाई

एक युवक को हाल ही में उसकी पत्नी का फोन आया और पत्नी ने अपने अपहरण होने की जानकारी उसे फोन पर दी। युवक की पत्नी करीब एक महीने से लापता थी। कुछ दिनों तक पत्नी की तलाश करने के बाद पति ने हार मान ली और उसके बिना जीना शुरू कर दिया। लेकिन इसी दौरान एक दिन पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि उसका अपहरण हो गया है। जिसके बाद पति ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की। पत्नी ने फोन पर बताया कि उसका अपहरण उनके पड़ोस में रहने वाले ही एक युवक ने किया है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली में ये पति पत्नी साथ रहा करते थे। लेकिन एक दिन अचानक से पत्नी घर से गायब हो गई। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को ये पति पत्नी सो रहे थे। लेकिन जब पति सुबह उठा तो उसे पत्नी घर में नहीं मिली। जिसके बाद उसने रिश्तेदारों को फोन किया। लेकिन वहां से भी पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं चला। कुछ दिनों तक पत्नी की तलाश करने के बाद उसका जब कुछ पता नहीं चला तो पति ने तलाश बंद कर दी। हालांकि इसी दौरान पत्नी ने फोन कर अपनी आपबीती पति को सुनाई।

कैंट नकटिया निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को वो अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था। देर रात लगभग तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी गायब थी। जिसके बाद उसने रिश्तेदारों और परिचितों से पत्नी के बारे में पता किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं ठीक एक माह बाद 18 सितंबर को रात लगभग आठ बजे उसकी पत्नी का फोन आया और वो बहुत परेशान थी। पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक दिनेश सिरोही ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था। अपहरण करने के बाद उसे घर से काफी दूर एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। जहां पर उसकी निगरानी की जा रही है। वहीं हल्ला मचाने पर बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पत्नी की ये बात सुनने के बाद पति ने तत्काल इस मामले की जानकारी कैंट पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर आरोपी दिनेश सिरोही के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया है।

अपनी मर्जी से गई दिनेश के साथ

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। कैंट पुलिस के अनुसार पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मगर ये घटना संदिग्ध है। महिला अपनी मर्जी से पड़ोसी के साथ गई है। महिला के वापस आने के बाद उसका बयान भी लिया जाएगा और उसके बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button