राशिफल

Rashifal 21 September: महादेव की कृपा से आज इन 5 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें राशिफल

हम आपको सोमवार 21 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे लेंगे जो आपके बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा भी हो क्योंकि लोग आपसे आवश्यक कार्यों के लिए सलाह मांगने आएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप किसी खास नतीजे पर पहुंच सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है। चुप बैठकर समय बर्बाद करने से बेहतर है चुपचाप काम करना। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें। पिछले कुछ दिनों से दिमाग में जो उथल-पुथल चल रही है, वो खत्म होने हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। दोस्‍तों के साथ आपको मौज-मस्‍ती करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और यह आपके कार्यस्थल पर आपके लिए काफी लाभदायक होगा। महत्वपूर्ण व्यय होगा। आज किसी से वाद-विवाद न करें, तो अच्छा रहेगा। आप छोटे-मोटे विषयों पर भी काफी गहराई से विचार करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। आप का मनोबल बढ़ेगा काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। किसी बड़ी बात को लेकर टेंशन खत्म हो सकती है। आप बहुत उत्साह में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन आपको अपने मालिकों को प्रभावित करने में मदद करेगा। वाणी में संयम रखें और संबंधियों के साथ मधुर व्‍यवहार बनाए रखें। भविष्‍य में किसी से भी मदद लेनी पड़ सकती है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। बड़े और अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह आपको मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। कुछ लोगों के लिए परिवार में एक नए व्यक्ति के आगमन से उत्सव और पार्टी के क्षण आएंगे। आपके काम को पहचान मिलेगी और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। बेफिक्र होकर अपना काम करते रहें। नए प्रेम संबंध बनाने की प्रबल संभावना है। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके आसपास का कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर असंतुलित हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहारकुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपना काम मन लगाकर करें। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। समय आने पर उसका फायदा भी आपको हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज निवेश शुभ रहेगा। किसी भी स्थायी संपत्ति खरीदने में किसी भी विशेषज्ञ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है। आज आप व्यावहारिकता भी रखें। आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। आपको किसी साथी से उपहार मिल सकता है। आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं। आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ईष्टदेवता का याद करें इससे समस्याओं का निवारण होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा हालांकि थोड़ी नोकझोंक होने की भी संभावना रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी धन लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा जिससे आपको धन संबंधित अच्छे नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता की राय के बिना किसी नए काम की शुरुआत ना करें। आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं।

आपने Rashifal 21 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कहीं झाड़ू को लेकर आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां, हो जाएं सावधान वरना बढ़ जाएंगी दिक्कतें

Back to top button