समाचार

मंगेतर के सामने ही दिशा के साथ किया गया था रेप, सबको देखकर भी चुपचाप बैठा रहा था रोहन- चश्मदीद

सुशांत सिंह केस में सीबीआई ने कई लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीबीआई अब सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की भी जांच कर रही है। सुशांत सिंह और दिशा सालियान की मौत के तार आपस में जुड़े हुए हैं कि नहीं इसकी जांच सीबीआई कर रही है। दरअसल दिशा की मौत से सुशांत बेहद ही परेशान थे और इसी वजह से ये माना जा रहा है कि ये दोनों केस आपस में जुड़े हो सकते हैं। वहीं दिशा की मौत कैसे हुई इसके बारे में अब सीबीआई पड़ताल करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस दिशा केस को आत्महत्या का मामला बता रही है। लेकिन जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वो कुछ और ही इशारा कर रहे हैं।

दिशा के साथ हुआ था रेप?

दिशा केस को लेकर एक चश्मदीद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस चश्मदीद के अनुसार दिशा सालियान के साथ रेप किया गया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। एक न्यूज वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार दिशा के साथ कुल चार लोगों ने रेप किया था। ये रेप एक पार्टी में हुआ था। 8 जून को हुई इस पार्टी में दिशा के घर उनके मंगेतर रोहन राॅय समेत 6 लोग मौजूद थे। चश्मदीद के अनुसार पार्टी में तेज म्यूजिक चल रहा था। जिसके कारण दिशा की चीखने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। दिशा के साथ जब ये सब हो रहा था। उस समय दिशा का मंगेतर मेरे साथ था।

चश्मदीद ने दिशा केस के बारे में बताया कि जब भी दिशा का मंगेतर मिलेगा तो मैं उसे जूतों से मारुंगा। रोहन के सामने ये सब हुआ मगर उसने कुछ नहीं किया। चश्मदीद के अनुसार वो भी इस पार्टी में था। लेकिन वो दिशा को नहीं जानता था। वो एक दोस्त के साथ पार्टी में आया था।

काफी बड़े लोग हैं शामिल

इस चश्मदीद का कहना है कि दिशा के साथ जिन 4 लोगों ने रेप किया है। उसमें से एक मंत्री का सिक्योरिटी गार्ड था। इस पूरी वारदात में दिशा का एक दोस्त भी शामिल था।

गौरतलब है कि दिशा की मौत 8 जून को हुई थी। पुलिस के अनुसार दिशा ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की थी। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने बिना कोई जांच किए इस केस को बंद भी कर दिया था। वहीं 14 जून को सुशांत सिंह की मौत हो गई थी और मुंबई पुलिस इस केस को भी आत्महत्या का केस बता रही है। हालांकि अब इन दोनो केस की जांच सीबीआई कर रही है। क्योंकि दिशा सुशांत की एक्स मैनेजर थी और सुशांत के दोस्तों के अनुसार वो दिशा की मौत से काफी परेशान थे। सुशांत को डर था कि उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। किस वजह से सुशांत परेशान थे। इसका पता सीबीआई लगाने में लगी हुई है। लेकिन इसी बीच ऐसे कई खुलासे हो रहे हैं, जो कि दिशा के साथ रेप होने की और इशारा कर रहे हैं।

Back to top button